Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

पत्रकार से गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध किया मुकदमा दायर

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून ।  हाल में ही फैशन शो के दौरान पत्रकार से गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध [dropcap][/dropcap][book id=” /] धारा 323, 504, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार की रात हरिद्वार रोड स्थित बैंकेट हाल में,  एक फैशन शो का आयोजन हो रहा था जिसको कवर करने के लिए पत्रकार रोहित छाबड़ा भी गया था। बताया जाता है कि आशुतोष मिश्रा और साजिद खान नाम के दो युवक वहां पहुंचे और फैशन शो बंद करने की धमकी देने लगे जिस पर शो के आयोजक समीर मलिक ने 100 नंबर पर फोन किया तो वे लोग वहां से चले गए और कुछ देर बाद अपने साथ कईं लड़कों को लेकर फिर वहां आ गये और आयोजकों  पर शो बंद करने के लिए दबाव डालने लगे जिस पर पत्रकार रोहित छाबड़ा ने आयोजकों के साथ मिलकर शो बंद करने से इंकार कर दिया तो आरोप है कि आशुतोष मिश्रा, साजिद खान व उनके साथ आये अन्य लडको ने जो कि लाठी-डंडों से लैस होकर वहां आए थे पत्रकार रोहित छाबड़ा के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी और पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके बाद वहां से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी किसी तरह बुरी तरह से घायल पत्रकार ने अपने साथियों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे पत्रकार के साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार कराने के पश्चात पुलिस को इस घटना की जानकारी देकर आरोपियों के विरूद्ध उसी दिन शुक्रवार की रात यानी 18-10-19 को ही तहरीर दी गई थी जिस पर पुलिस ने आरोपी एजे फोटोग्राफी के नाम से काम करने वाले कोलागढ निवासी आशुतोष मिश्रा व साजिद खान निवासी बुद्दि गांव के विरूद्ध धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!