Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब में प्रधानमंत्री माेदी के बाद राहुल गाँधी की सुरक्षा में हुई चूक से सुरक्षा एजेंसियाें में हड़कंप मच गया

आकाश वाटिका, 7 फरवरी 2022, सोमवार, लुधियाना। पंजाब में पीएम माेदी के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक से सुरक्षा एजेंसियाें में हड़कंप मच गया। राहुल कांग्रेस के सीएम फेस का ऐलान करने लुधियाना आए थे। हलवारा से लुधियाना जाते समय एक युवक ने उन पर हमले की कोशिश की। हलवारा से लुधियाना के हयात रिजेंसी जाने के क्रम में जब उनकी कार हर्शिला रिजोर्ट के पास पहुंची तो राहुल कार का शीशा खोल अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इस बीच एक युवक ने कार की ओर झंडा फेंका जो उनके मुंह पर लगा, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई।

इसके बाद राहुल ने शीशा बंद कर लिया। घटना के समय कार वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ चला रहे थे, जबकि चरणजीत चन्नी और सिद्धू उनके पीछे बैठे थे। घटना के बाद सुरक्षा में तैनात तमाम अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। बताया जाता है कि झंडा फेंकने वाला युवक नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआइ) का कार्यकर्ता था और उसने जोश में आकर झंडा ही राहुल की ओर फेंक दिया। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है। उधर, थाना दाखा की पुलिस से संपर्क करने पर उनका कहना था कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।

झंडा फेंकने वाले एनएसयूआई के सदस्य नदीम जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने नेता को झंडा भेंट स्वरूप फेंक कर दिया था। हम उनका स्वागत कर रहे थे। काफिला तेज चल रहा था और हम उनके पास जा नहीं सकते थे। इसलिए भेंट किए जाने वाला झंडा फेंक कर दिया। नदीम ने कहा कि उन्होंने पुलिस को भी बयान दे दिए और माफी भी मांग ली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!