Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्ड

न्यू इयर सेलीब्रेशन के लिए पहाड़ों की रानी तैयार

देहरादून : नववर्ष के जश्न को पहाड़ों की रानी मसूरी पूरी तरह से सज चुकी है। क्रिसमस से ही यहां पर्यटकों की हुजूम उमड़ने लगा है। नतीजा, नगर के 350 होटलों में से बड़े एवं नामी होटलों की 90 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। छोटे एवं मध्यम होटल और अतिथिगृहों की बुकिंग भी इन दिनों पीक पर चल रही है। पुलिस ने रात आठ बजे के बाद आने वाले वाहनों को बुकिंग संबंधी जानकारी देने के बाद ही कुठालगेट बैरियर से आगे जाने देने का निर्णय लिया है।

नववर्ष के जश्न को यादगार बनाने के लिए महानगरों के लोग हिल स्टेशनों को ज्यादा पसंद करते हैं। मैदानी क्षेत्रों में धुंध समेत अन्य तमाम समस्याओं को देखते हुए लोग नजदीकी एवं प्रसिद्ध हिल स्टेशनों का रुख करते हैं। इनमें पहाड़ों की रानी मसूरी व सरोवर नगरी नैनीताल का नाम सबसे ऊपर होता है। इस साल भी पहाड़ों की रानी के दीदार को पर्यटकों की डिमांड सबसे ज्यादा है। पर्यटन, पुलिस और होटल एसोसिएशन से मिले इनपुट के आधार पर मसूरी के 350 होटलों में से 60 फीसद एडवांस में ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। इनमें भी नामी एवं बड़े होटलों की बुकिंग तो 90 फीसद तक जा पहुंची है। बाकी होटलों की बुकिंग ‘पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हो रही है। बुकिंग 30 दिसंबर तक जारी रहेगी।

मसूरी प्रशासन व होटल संचालकों की ओर से जश्न मनाने आने वालों पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई है। मगर, पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के मद्देनजर रात आठ बजे के बाद वाहनों को चेकिंग के बाद ही देहरादून से मसूरी भेजने की सलाह दी है। जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी देहरादून सीमा नौटियाल ने बताया कि सभी होटल संचालकों को पर्यटकों के साथ आत्मीयता से पेश आने को कहा गया है। इसके अलावा पर्यटकों का पूरा ब्योरा दर्ज करते हुए उन्हें आसपास के पर्यटक स्थलों की जानकारी देने के भी निर्देश हैं।

मसूरी एवं आसपास के दर्शनीय स्थल 

भट्टा फॉल, माल रोड, लाइब्रेरी बाजार, कुलड़ी बाजार, चार दुकान, हाथीपांव, गन हिल रोपवे, जॉर्ज एवरेस्ट, कंपनी गार्डन, कैम्पटी फॉल, जमुना ब्रिज व धनोल्टी।

एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुज्याल ने बताया कि मसूरी में आने वाले पर्यटकों की संख्या और यातायात की स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। होटल एसोसिएशन से 31 दिसंबर और एक जनवरी की बुकिंग का रोजाना अपडेट लिया जा रहा है। मसूरी के पैक होने की स्थिति पैदा होते ही पर्यटकों के वाहनों को देहरादून में रोकना शुरू कर दिया जाएगा। सिर्फ पहले से बुकिंग कराने वालों को ही जाने की अनुमति होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!