Breaking News :
>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी
उत्तराखण्ड

नोटबंदी के दौरान उत्तराखंड में 400 खातों में जमा हुआ कालाधन

देहरादून : आयकर विभाग ने उत्तराखंड में उन खातों को चिह्नित कर लिया है, जिनमें नोटबंदी के दौरान कालाधन जमा किया गया है। ऐसे खातों की संख्या करीब 400 है और इन सभी में पुराने नोटों के रूप में 20 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा कराई गई है।

मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता के अनुसार आयकर विभाग ने उत्तराखंड में 4100 ऐसे खातों का ब्योरा खंगाला, जिनमें नोटबंदी के दौरान सामान्य से अधिक 1000 व 500 रुपये के पुराने नोट जमा कराए गए। इसके साथ ही विभाग ने ऐसे खातों की जांच की, जिनमें 20 लाख रुपये से ऊपर की राशि जमा कराई गई। लंबी जांच-पड़ताल के बाद करीब 400 खाते ऐसे मिले, जिनको लेकर यह कहा जा सकता है कि इनमें कालाधन (अघोषित आय) जमा कराया गया है।

इन खाताधरकों की सबसे बड़ी बात यह पकड़ में आई कि खातों में पुराने नोटों के रूप में बड़ी राशि जमा कराने के बाद भी रिटर्न महज एक, दो या तीन-चार लाख रुपये का भरा था। रिटर्न और जमा कराई गई राशि में बड़ा अंतर मिलने के बाद यह स्पष्ट होने लगा कि मामला कालाधन से जुड़ा है। ऐसे खाताधारकों के पुराने वर्षों के रिटर्न की भी जांच की गई।

हर बार का रिटर्न जमा कराई गई रकम से मेल नहीं खा रहा था। मुख्य आयकर आयुक्त के अनुसार कुछ खाताधारकों पर कार्रवाई कर अघोषित आय जमा भी कराई जा चुकी है। चूकिं अब वित्तीय वर्ष 2017-18 समाप्ति की ओर है, लिहाजा मार्च तक कालाधन जमा कराने वाले सभी लोगों की कुंडली बांच ली जाएगी।

अगले चरण में 10 से 20 लाख रुपये जमा कराने वालों की होगी जांच

दरअसल, खातों में जमा कराए गए पुराने नोटों के बाद से ही आयकर विभाग को यह पता चलने लगा था कि किस खाते में अघोषित आय जमा कराई गई है। इस क्रम में संबंधित खाताधारकों को नोटिस भेजने के बाद बड़ी संख्या में आयकर विभाग को यह जवाब मिला कि उनके पास रिटर्न फाइल करने का समय शेष है और वह रिर्टन में दिखा देंगे कि जमा कराई गई राशि कालाधन नहीं है।

इसके बाद आयकर विभाग के अधिक दम साधकर एक-एक कर रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि बीत जाने का इंतजार करने लगे। नवंबर तक की रिटर्न में अधिकारियों को स्पष्ट होने लगा था कि किस खाताधारक की स्थिति क्या है। हालांकि अभी विभाग ने 20 लाख रुपये से अधिक राशि जमा कराने वालों को ही टारगेट में रखा है और इसके बाद 10 से 20 लाख रुपये तक कालाधन जमा कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!