Breaking News :
>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
उत्तराखण्ड

निरंजनपुर की मंडी में लगाए गए सस्ते प्याज के काउंटर

दून में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले कई दिनों से रेट 100 रुपये प्रति किलो के आसपास बने हुए हैं। ऐसे में आमजन को राहत देने के लिए मंडी समिति ने दोबारा पहल की है। निरंजनपुर मंडी में आज से दो काउंटर लगाए गए हैं। इनमें 75 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जा रहा है।

हालांकि मंडी परिसर की अन्य दुकानों में प्याज दो दामों में बिक रहा है। हल्का छिल्का उतरा प्याज 80 रुपये किलो और कुछ साफ सुथरा प्याज सौ रुपये किलो ही बिक रहा है। सस्ता प्याज एक व्यक्ति को केवल एक किलो प्याज ही बेचा जा रहा है।

यह दो काउंटर पीएल चड्ढा ट्रेडर्स सी-42 और गुलशन ट्रेडिंग कंपनी सी-15 पर लगाए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से यहां प्याज बिकना शुरू हो गया था। मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया कि प्याज के दामों में कमी न आने के कारण डिमांड में कमी आ रही है। ऐसे में व्यापारी भी प्याज मंगवाने से कतरा रहे हैं।  इसके चलते मंडी समिति ने व्यापारियों को प्रेरित कर आवक बढ़ाने को कहा है।

वहीं, आम आदमी को भी कुछ राहत देने के उद्देश्य से मंडी में दो काउंटरों पर सस्ता प्याज बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी सस्ते प्याज के काउंटर खोले गए थे, लेकिन तब पांच किलो प्रति व्यक्ति सीमा तय करने के कारण दुरुपयोग भी हुआ। ऐसे में इस बार महज एक किलो प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

बढ़ने लगी आवक

मंडी में 863 कुंतल प्याज आया। जो कि शनिवार के मुकाबले चार गुना अधिक है। वहीं, दामों में भी मामूली कमी आई है। अब थोक में प्याज के दाम 60 और 65 हैं। वहीं, दो दिन पूर्व यह 75 था। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में प्याज के दामों में गिरावट आ सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!