Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्ड

देहरादून की अर्चना व कल्पना खेलेंगी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप

देहरादून : सीनियर नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देहरादून की अर्चना थापा व कल्पना नेगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन दोनों ही महिला खिलाड़ियों के बॉक्सिंग कॅरिअर की यह पहली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप है।

गोर्खा मिलिट्री इंटर कॉलेज में गौतम बॉक्सिंग क्लब की ओर से संचालित बॉक्सिंग कैंप की दो महिला खिलाड़ियों को पहली बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप खेलने का मौका मिला है। स्पोर्टस स्टेडियम पिथौरागढ़ में दो जनवरी को आयोजित चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

45-48 किग्रा भारवर्ग में अर्चना थापा और 75-81 किग्रा भार वर्ग में कल्पना को टीम में जगह दी गई है। गौतम बॉक्सिंग क्लब के कोच नरेश गुरुंग ने बताया कि अर्चना थापा नेशनल बॉक्सिंग कैंप की सदस्य भी रही हैं। जबकि, कल्पना ने इससे पहले ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि का प्रतिनिधित्व किया है।

यह दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने भारवर्ग में स्टेट चैंपियन भी रह चुकी हैं। नरेश ने बताया कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में छह से 12 जनवरी तक रोहतक, हरियाणा में चैंपियनशिप खेली जाएगी। इन दोनों के अलावा टीम में नैनीताल की पूनम बिष्ट, आइटीबीपी की चंपावत निवासी ज्योति बोरा, उत्तराखंड पुलिस की कमला बिष्ट, रेलवे की ऊधम सिंहनगर निवासी प्रियंका चौधरी, उत्तराखंड पुलिस की विनीता महर, पिथौरागढ़ की बबीता बिष्ट, उत्तराखंड पुलिस की नम्रता और संगीता का अलग-अलग भार वर्ग में चयन किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!