Breaking News :
>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा
देश

दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई, महिला पुलिस ने भी संभाला मोर्चा

नागरिक संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन जारी है। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर भी वहां मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। चंद्रशेखर को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं, दिल्ली पुलिस सीलमपुर इलाके में पुलिस के जवान मार्च कर रहे हैं। यहां पर सुबह से शांंति का माहौल है। सुबह से ही पारामैलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां तैनात हैं और 1500 जवान भी तैनात किए गए हैं। ड्रोन के जरिये पूरे इलाके में नजर रखी जा रही है।

    • पूर्वी दिल्ली के न्यू जाफराबाद स्थित मस्जिद अक्सा के इमाम मौलाना तौकीर ने जुमे की नमाज़ में शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करें, लेकिन कानून को हाथ में न लें।
    • वहीं, संभावित प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने चावड़ी बाजार, लाल क़िला और जामा मस्जिद के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
    • दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पुलिस सुबह से फ्लैग मार्च कर रही है। अतिरिक्त डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, आरपी मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। यहां पर कई इलाकों धारा 144 भी लागू है और इंटरनेट सेवा भी प्रभावित है।
    • दिल्ली पुलिस पीआरओ एमएस रंधावा के मुताबि, सिटी जामा मस्जिद में धारा 144 लागू नहीं है। यहां लोग पुलिस का सहयोग कर रहे हैं और शांति चाहते हैं। दिल्ली पुलिस भी शांति के लिए काम कर रही है। इस बीच दिल्ली में जामा मस्जिद के पास स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस पीआरओ, एमएस रंधावा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गुलाब भेंट किए हैं।
    • दिल्ली महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास के आसपास प्रदर्शन की कोशिश की। इस पर पुलिस ने दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष (Delhi Mahila Congress President Sharmistha Mukherjee) के साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
  • वहीं, दक्षिण दिल्ली में जामिया के बाहर और शाहीन बाग में शुक्रवार सुबह से ही प्रदर्शन जारी है। शाहीन बाग में लगातार छठे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने रोड पर ही टेंट लगा दिया है।
  • बताया जा रहा है कि दोपहर 1:30 बजे जुमे की नमाज अदा करने के बाद विरोध प्रदर्शन होगा। हालात के मद्देनजर पुलिस बल भी यहां पर तैनात है। दरअसल, पिछले कई दिनों से यहां पर पुलिस बल की 24 घंटे तैनाती रहती है। वहीं, दिल्ली महिला कांग्रेस का कार्यकर्ता भी प्रदर्शन कर रही हैं।
  •  दिल्ली में शास्त्री भवन के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने यहां पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं. शास्त्री भवन में स्थित केंद्रीय HRD मिनिस्ट्री के दफ़्तर के बाहर  आज विरोध प्रदर्शन की सूचना पर ऐसा किया गया है।
  • इससे पहले सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के साथ शुक्रवार सुबह जामिया मिल्लिया इस्मालिया विश्वविद्यालय, शाहीन बाग और जसोला विहार मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे, लेकिन 9 बजे के बाद दोबारा खोल दिए गए।
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के 14 में से 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
  • दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को जामा मस्जिद से जंतर मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं दी है। वहीं, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देजर पुलिस बल तैनात कर दिया है।
  • जाफराबाद में सभी दुकानें शुक्रवार सुबह से बंद हैं। पुलिस के जवान सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिन इलाकों में मंगलवार को हिंसा हुई थी, वहां पर धारा- 144 लागू है और खासकर वोडाफोन की इंटरनेट सेवा काम नहीं कर रही है।
  • दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हापुड़ में भी बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
  • बृहस्पतिवार को दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच चल रही थी। इसका सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ा। सबसे बुरा हाल दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर था, जहां वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
  • बड़ी संख्या में यात्री और विमान के क्रू मेंबर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए। इस कारण कई एयरलाइंस ने अपनी 25 उड़ानें रद कर दीं और 25 से ज्यादा उड़ानें दो घंटे की देरी से रवाना हुईं।
  • रद उड़ानों के लिए विमान यात्रियों को पूरी किराया राशि वापस की गई। 20 मेट्रो स्टेशन बंद होने से ऑफिस व अन्य कामकाज के लिए जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी।
  • दिल्ली में शुक्रवार को भी कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। ऐसा  संभावित बवाल के मद्देनजर किया गया है।
  • दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। लोगों से भी सावधानी बरतने की भी अपील की गई है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा है कि अगर कोई अफवाह फैलाता हुआ तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • बृहस्पतिवार को प्रदर्शन की निगरानी के लिए ड्रोन की भी व्यवस्था की गई थी। दोपहर में सुरक्षाबलों द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यह शुक्रवार को अपनाया जा सकता है।
  • प्रदर्शन के लिए बृहस्पतिवार सुबह से जुटे प्रदर्शनकारियों की सेवा के लिए कई सामाजिक संस्थाएं भी आगे आईं। जिन्होंने पानी, बिस्कुट व चाय बांटी। इसमें शीशगंज गुरुद्वारे से भी कुछ लोग शाम को चाय लेकर पहुंचे थे।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वेबसाइट हुई हैक

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट बृहस्पतिवार रात हैक हो गई। वेबसाइट हैक कर लिखा गया कि जामिया छात्रों के समर्थन में डार्क नाइट ने इसे हैक किया है। मामले में विश्वविद्यालय के पीआरओ अहमद अजीम ने कहा कि जामिया संस्थान की वेबसाइट को थर्ड पार्टी आइएनएस देखती है। उनका सर्वर हैक हुआ है। इसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा। बीते दिनों जामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया था। रविवार को कथित तौर पर पुलिस पर विश्वविद्यालय में घुसने, छात्रों के साथ मारपीट का आरोप लगा था। तब से छात्र इसका विरोध कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!