Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

दारोगा के खिलाफ मां-बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली में एक दारोगा सहित तीन लोगों के खिलाफ मां-बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ि‍ता ने एडीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार को डाक से शिकायत भेजी थी। जिस पर एडीजी ने मुकदमा दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ि‍ता ने एडीजी को भेजे पत्र में बताया था कि कुछ साल पहले वह कॉलोनी निवासी अनिल कुमार, ईश्वर चंद और उस समय कोतवाली में सिपाही रहे प्रदीप कुमार के कहने पर शराब बेचती थी। पति दिव्यांग और बच्चे छोटे होने के चलते वह मजबूरी में शराब बेचकर ही घर चला रही थी। उस दौरान तीनों लोगों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि सिपाही अब दारोगा बनकर ज्वालापुर कोतवाली में आया और उसकी बेटी के साथ संबंध बनाए।

विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। महिला ने दारोगा सहित तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंसाफ न मिलने पर बेटी सहित आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई। एडीजी के निर्देश पर ज्वालापुर कोतवाली में दारोगा प्रदीप कुमार, अनिल कुमार व ईश्वरचंद के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

मीडिया से दबाए रखा गया मामला

मामला दारोगा से जुड़ा होने के चलते मुकदमे की जानकारी मीडिया से छिपाए रखी गई। ज्वालापुर कोतवाली में यह मुकदमा 28 दिसंबर को दर्ज हुआ। मीडिया को रोजाना दर्ज मुकदमों के बारे में दी जाने वाली जानकारी में भी इसका जिक्र नहीं था।

पहले हटाया, फिर दे दी कुर्सी

दुष्कर्म जैसा संगीन आरोप लगने पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दारोगा प्रदीप कुमार को हटाकर पथरी थाने भेज दिया, लेकिन तीन-चार दिन बाद ही दारोगा प्रदीप कुमार को खड़खड़ी चौकी प्रभारी बना दिया गया। इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

आखिर कहां गायब हो गया परिवार

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन अब पीड़ि‍त परिवार नहीं मिल पा रहा है। पुलिस कई बार कॉलोनी में पहुंचकर महिला व उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटा चुकी है, मगर अभी तक परिवार का कुछ पता नहीं चल पाया है। सवाल यह है कि आरोप लगाने वाली महिला व उसका परिवार आखिर कहां गायब हो गया।

दूसरा सवाल यह भी है कि क्या महिला काल्पनिक है और किसी ने झूठी शिकायत की है। अगर ऐसा है तो उसके पीछे क्या उद्देश्य रहा होगा। एडीजीपी अशोक कुमार ने खुद जांच के दौरान परिवार न मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हर पहलू से जांच की जा रही है।

अशोक कुमार ( एडीजी लॉ एंड आर्डर) का कहना है कि डाक के जरिए एक शिकायत मिली थी। जिसमें एक दारोगा सहित तीन लोगों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!