Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
सुर्खियाँ

तीन तलाक बिल पास होने से मुस्लिम महिलाएं खुश

देहरादून : लोकसभा में तीन तलाक बिल पास होने से मुस्लिम महिलाएं खुश हैं। उनका मानना है कि यह महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए उठाया गया सराहनीय कदम है। हालांकि, महिलाओं में एक संशय भी है कि क्या पुरुष वर्ग और धर्म गुरु इसे स्वीकार करेंगे।

अधिवक्ता रजिया बेग ने कहा कि बिल पास हो गया है और अब इसे जल्द ही कानून भी बन जाना चाहिए। बिल में क्या-क्या है, ये तो बाद में पता चलेगा। अगर कुछ कमियां भी हुईं तो वह दूर की जा सकती हैं। सरकार भले ही किसी दल की हो, लेकिन यह कदम सराहनीय है। जो लोग तीन तलाक कानून के खिलाफ बोल रहे हैं, वह ये बताएं जब महिला को तलाक देकर सड़क पर छोड़ दिया जाता है, तब वह कहां रहते हैं।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सीमा जावेद का कहना है कि रूढ़ीवादी ताकतों की वजह से तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए नासूर बन चुका था। इसकी मुखालफत करना समय की मांग थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम महिलाओं के दर्द को समझा और तीन तलाक पर कानून बनाने का बड़ा फैसला लिया।

श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम की प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर नूर तब्बसुम का कहना है कि तीन तलाक का दुरुपयोग होता था और महिलाओं की जिंदगी नर्क बन जाती थी। कोई विदेश में बैठा है और पत्नी को फोन कर एक बार में तीन तलाक दे दिया और बस रिश्ता खत्म। इस्लाम में कहीं भी तीन तलाक नहीं लिखा है। बल्कि रिश्ते को बचाने के लिए तीन मौके दिए गए हैं। इस्लाम में तो बहुत कुछ लिखा है। जैसे पांच वक्त नमाज पढऩा, शराब का सेवन न करना आदि। सवाल ये है कि क्या लोग सभी बातों का पालन करते हैं। केंद्र सरकार की इस पहल से वह खुश हैं।

अपना घर संस्था की अधीक्षक नाजिया कौसर का कहना है कि बिल पास हो गया और कानून भी बन जाएगा। लेकिन, सवाल ये है कि इसकी खिलाफत करने वाले लोग क्या इसे स्वीकार करेंगे। इसमें भी कोई दो राय नहीं हैं कि तीन तलाक का गलत इस्तेमाल होता रहा है।

जल्दबाजी में लिया निर्णय 

नायब सुन्नी शहर काजी सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी का कहना है कि तीन तलाक देना इस्लाम में भी गुनाह बताया गया है। लेकिन, सरकार ने इस मुद्दे पर राजनीति करते हुए बिल पास करने का यह निर्णय जल्दबाजी में लिया। मुस्लिमों से जुड़े इस मसले पर मुस्लिम विद्वानों और धर्मगुरुओं से मशविरा करना चाहिए था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!