Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
उत्तराखण्ड

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर भाजपा सरकार ने सधी प्रतिक्रिया देते हुए कहा-,’केंद्र सरकार ने किसानों की भावनाओं का किया सम्मान’

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन ने सधी प्रतिक्रिया देते कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की भावनाओं का सम्मान किया है। साथ ही कहा कि किसान हित में ये कानून लाए गए थे, लेकिन इनके बारे में कहीं न कहीं किसानों को समझाने में चूक हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री की घोषणा का वह स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री ने फिर साबित किया है कि वह किसानों के कल्याण को प्रतिबद्ध हैं। इस निर्णय से पूरे देश में भाईचारे का माहौल बनेगा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जाने-अनजाने किसान इन कृषि कानूनों को नहीं समझ पाए। प्रधानमंत्री ने इन्हें वापस लेने की घोषणा कर किसानों की भावनाओं का सम्मान किया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बड़ा दिल दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। इसे राजनीति नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के बड़प्पन के तौर पर देखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री के निर्णय दिल से और जनहित में होते हैं। हो सकता है कि जो लोग आज विरोध कर रहे हैं, कल वही यह कहें कि प्रधानमंत्री जो कृषि कानून लाए थे, वे सार्थक हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कृषि कानून किसानों के कल्याण और कृषि व देश हित और गांव-गरीब के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी सत्यनिष्ठा से नेक नीयत से लाए गए थे। बावजूद इसके जिस प्रकार कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा था, उसे देखते हुए प्रधानमंत्री का निर्णय स्वागत योग्य है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि किसानों के व्यापक हित में पूरी ईमानदारी के साथ कृषि कानून लाए गए थे, लेकिन हम इस बारे में समझाने में असमर्थ रहे। यदि किसानों को लगता है कि ये कानून ठीक नहीं तो इन्हें वापस लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब कृषक अपने खेतों में जाएं और जो कार्य करते हैं, उसे देशहित में करें।

राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद अब किसान संगठनों को प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए आंदोलन समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का सटीक उदाहरण है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!