Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में किया ई-चौपाल का शुभारंभ

जनपद देहरादून के दूरस्थ तहसील त्यूनी में किया जा रहा है ई-चौपाल कम बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका कैंप कार्यालय देहरादून से वर्चुअल माध्यम से जुड़ी हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 नवम्बर 2022, देहरादून। दूरस्थ क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याओं का निस्तारण करने हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कार्रवाई करते हुए, जनपद में ई-चौपाल का शुभारंभ किया है। जिसके तहत आज त्यूणी में आयोजित ई-चौपाल को जिलाधिकारी के निर्देशन पर बृहद रूप दिया गया। ई-चौपाल में जनसुनवाई के साथ-साथ विभागों की स्थापित स्टॉल के माध्यम से संबंधित अधिकारी अपनी योजनाओं की जानकारी एवं अन्य सुविधा भी मुहैया करा रही है।

जनपद देहरादून के दूरस्थ तहसील त्यूनी में ई-चौपाल कम बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय देहरादून वर्चुअल के माध्यम से जुड़े हैं जबकि त्यूनी में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मौके पर शिकायतें सुनते हुए, वर्चुअल के माध्यम से जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के संज्ञान में लाते हुए मौके पर निस्तारण कर रहीं हैं।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका जनपद मुख्यालय से ई -चौपाल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित शिकायतों/समस्या को मौके पर ही निस्तारित के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहीं हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की ई-चौपाल में प्राप्त हो रही शिकायतों का मौके पर निस्तारण करें तथा जिन शिकायतों के निस्तारण में समय लग रहा है निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ई-चौपाल में प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा सोमवार को जनसुनवाई के दौरान की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!