Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्ड

चंद्रग्रहण से पहले श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, मंदिरों के कपाट बंद

हरिद्वार : माघ पूर्णिमा पर साल के पहले चंद्र ग्रहण के चलते श्रद्धालुओँ ने हरकी पैड़ी सहित अन्य घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। इसके साथ ही सूतक लगने से मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए।

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ‘गांधीवादी’ और महामंत्री रामकुमार मिश्रा के अनुसार सुबह नौ बजे ग्रहण का सूतक काल शुरू होने पर मठ-मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। उन्होंने बताया सूतक काल के समय में परिवर्तन चंद्रमा की गति और कालगणना के बाद आए नए समय के चलते किया गया।

हरकी पैड़ी पर शाम को होने वाली गंगा आरती भी ग्रहण के कारण रात पौने नौ बजे के बाद की चंद्रमा के पृथ्वी की छाया से बाहर निकलने के बाद  की जाएगी जाएगी।

साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण की दशा भारतीय समय के अनुसार शाम छह बजकर 56 मिनट पर बन रही है। पूर्णिमा की पक्ष कुंडली को इस ग्रहण की कुंडली माना जाएगा। जब चन्द्रमा पूर्ण रूप से ग्रसित दिखाई देगा और अंशात्मक गणना से वह ठीक सूर्य के समसप्तक होगा।

ग्रहण के समय बनने वाली कुंडली में सिंह लग्न उदय हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक पृथ्वी चंद्र ग्रहण के प्रभाव वाले क्षेत्र में 04 बजकर 22 मिनट में दाखिल होगी। दरअसल, इस दौरान पृथ्वी की एक आंशिक बाहरी छाया चंद्रमा पर पड़ेगी। आंशिक चंद्रगहण शाम 5 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण शाम 06:22 बजे से लेकर 07:38 बजे तक चलेगा। आंशिक चंद्रगहण 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा।

चंद्रमा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह रात 9 बजकर 39 मिनट पर बाहर निकलेगा। ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजे पर शुरू हुआ। जिसके चलते हरकी पैड़ी सुबह गंगा आरती के बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। और रात पौने नौ बजे के बाद मंदिरों की साफ सफाई कर उसके बाद जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह से बाहर निकल जाएगा तब गंगा आरती की जायेगी। इसके साथ ही सुबह ग्रहण से पूर्व श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!