Breaking News :
>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
देश

गौतम गंभीर और उनके परिवार को दी गई जान से मारने की धमकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 नवम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर  को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया, कश्मीर से धमकी मिलने मिली है। इसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उन्हें ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बाबत डीसीपी मध्य दिल्ली श्वेता चौहान ने भी बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच चल रही है। धमकी के चलते गौतम गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी वाला ई-मेल मिला है। आइएसआइएस, कश्मीर नाम की ईमेल आइडी से सांसद गौतम गंभीर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद भाजपा सांसद के निजी सचिव गौरव अरोड़ा की तरफ से सेंट्रल दिल्ली पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। गौरव अरोड़ा ने बताया कि रात 9:32 बजे मेल मिला है। इसमें लिखा है कि हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। इसके बाद दिल्ली पुलिस को जानकारी देने का कदम लिखित में उठाया गया। 

jagran

यहां पर यह बता देना जरूरी है कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद बेहद लोकप्रिय नेता हैं। वह अपने जनहित के कामों के जरिये भी लगातार चर्चा में रहते हैं। इसके साथ वह राजनीतिक के साथ सामाजिक मुद्दों पर भी राय देते रहते हैं। इसी कड़ी में पिछले दिनों सांसद गौतम गंभीर ने इमरान खान को बड़ा भाई बताने पर पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को ट्विटर पर नसीहत दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि आप अपने बच्चों को सीमा पर भेजिए, इसके बाद आतंकवादी देश के मुखिया को बड़ा भाई बताइये। यह अलग बात है कि नवजोत सिद्धू और गौतम गंभीर दोनों ही टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। गौतम गंभीर क्रिकेट की कमेंट्री भी करते नजर आ रहे हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!