Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर व मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जनवरी, 2023, बुधवार,  गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की रात दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम से पहले उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिर परिसर में लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मंदिर व मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने इसे लेकर की गई हर इंतजाम की जानकारी ली। साथ ही जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी तरह की कोताही न बरती जाए।

गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया। उसके बाद मेला परिसर का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने वह बेरिकेडिंग देखी, जो खिचड़ी चढ़ाने में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगवाई गई है। इस दौरान वह मंदिर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी देते रहे।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए की गई व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली और उसे लेकर सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों से उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पर्याप्त बिस्तर और कंबल की व्यवस्था कराएं। साथ ही ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव भी जलाए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की सुबह गुरु दर्शन के बाद हमेशा की तरह जनता दर्शन करेंगे। उसके बाद वह दिवंगत छायाकार डीके गुप्ता और लोकगायक संतराज गोरखपुरी के स्वजन से मंदिर स्थित अपने कक्ष में मिलेंगे। दोनों का बीते दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!