Breaking News :
>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण>>बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार>>उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान>>कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच>>सपनों का भारत 2047 अभियान के तहत सीएनआई इंटर कॉलेज में रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित>>बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत>>पशुलोक बैराज से अज्ञात महिला का शव बरामद, SDRF ने सिविल पुलिस को सौंपा>>सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर पहुंचकर जांची हकीकत>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा
उत्तराखण्ड

गर्मियों से पूर्व ही धधकने लगे हैं उत्तराखंड के जंगल

जोशीमठ, चमोली : गर्मियों से पहले ही उत्तराखंड में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक के जंगल धधक उठे हैं। चमोली जिले के जंगलों में भड़की आग भंग्यूल से बड़गांव वन क्षेत्र होते हुए ऐरा तोक तक पहुंच गई है। इससे सीमांत जोशीमठ क्षेत्र में अब तक 150 हेक्टेयर जंगल के खाक होने का अनुमान है। उधर, कुमाऊं के बागेश्वर जिले में तिलसारी गांव (गरुड़) का जंगल दो दिन से धधक रहा है और लाखों की वन संपदा आग की भेंट चढ़ चुकी है। इससे वातावरण में चारों ओर धुंध पसरी हुई है।

बीते चार दिनों से जोशीमठ के जंगलों में  धधक रही आग पर वन विभाग ग्रामीणों की मदद से काबू पाने का प्रयत्न कर रहा है, लेकिन आग बेकाबू हो ऐरा के जंगलों तक पहुंच गई है।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि ऐरा के जंगल में विकट परिस्थितियों के चलते फायर लाइन काटने के बाद भी आग भड़क रही है। टिहरी जिले में विकासखंड भिलंगना के अपर केमर घटी के संरासगांव व गनगर गांव के जंगल तीन दिनों से धधक रहे हैं।

कुमाऊं क्षेत्र के अंतर्गत गरुड़ तहसील में तिलसारी गांव और कपकोट ब्लाक के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। हालांकि, डीएफओ बागेश्वर आरके सिंह के अनुसार फायर सीजन से पहले कंट्रोल बर्निंग चल रही है। जो जंगल की आग नहीं है। आग नियंत्रण रेखा से बाहर फैलती है तो उस पर काबू कर लिया जाएगा। बता दें कि जंगलों को आग से बचाने के लिए हर साल 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होता है। इसी की तैयारी के लिए इन दिनों कंट्रोल बर्निंग की जाती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!