Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
आर्थिक गतिविधियाँ

खुसखबरी: नए साल में SBI ग्राहकों के लिए होम लोन, कार लोन होगा सस्ता

भारत के सबसे बड़े बैंक SBI ने ब्याज दर में 0.25 फीसद की भारी कटौती का सोमवार को ऐलान किया। बैंक ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBR) में कमी के जरिए अपने ग्राहकों को नए साल की सौगात दी है। बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ब्याज दर में इस कमी के साथ अब EBR 8.05 फीसद प्रति वर्ष से घटकर 7.80 फीसद सालाना रह गया है। नयी ब्याज दरें 1 जनवरी, 2020 से प्रभावी होंगी। State Bank के इस फैसले से बैंक से होम लोन लेने वालों को फायदा होगा। इसके साथ ही EBR पर लोन लेने वाले छोटे एवं मझोले कारोबारियों (MSME) को भी फायदा होगा।

SBI Home Loan हो गया सस्ता

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नए मकान खरीदारों के लिए अब EBR आधारित ब्याज दर की शुरुआत 7.90% से होगी। पहले यह दर 8.15 फीसद थी। SBI ने कहा है कि एमएसएमई बॉरोअर्स के लिए प्रोडक्ट के हिसाब से नयी ब्याज दर और अन्य विवरण बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जा रही है।

यह है EBR का फॉर्मूला 

State Bank of India (SBI) ग्राहक, कर्मचारी, परिसंपत्ति, जमा और शाखाओं के हिसाब से देश का सबसे बड़ा कॉमर्शियल बैंक है। एसबीआई का EBR रिजर्व बैंक के रेपो रेट से लिंक है। RBI इस साल अब तक रेपो रेट में 1.35 फीसद की कटौती कर चुका है। इस समय रेपो रेट 5.15 फीसद के स्तर पर है। एसबीआई ईबीआर तय करने के लिए रेपो रेट + 2.65 फीसद का फॉर्मूला फॉलो करता है। इसके अलावा बैंक होम लोन पर 0.10 फीसद से लेकर 0.75 फीसद तक का अतिरिक्त प्रीमियम भी लेता है।

MCLR में आठ बार कटौती

बैंक रेपो रेट में आरबीआई की ओर से इस साल की गई भारी कमी का फायदा ग्राहकों को देने के लिए MCLR आधारित लोन की ब्याज दर में भी कई बार कटौती कर चुका है। इस महीने की शुरुआत में बैंक ने आठवीं बार एमसीएलआर आधारित ब्याज दर में कटौती की थी। बैंक ने एक साल के एमसीएलआर में 0.10 फीसद कटौती की घोषणा की थी। इससे बैंक का एक साल का एमसीएलआर घटकर 7.90 फीसद रह गया था। यह ब्याज दर 10 दिसंबर, 2019 से प्रभावी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!