Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
उत्तराखण्ड

खानपुर विधायक का आडियो हुआ वायरल, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का कर रहे इस्तेमाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। केंद्रीय मंत्री को लेकर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का एक आडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। चर्चा है कि यह आडियो खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का है, जिसमें वह किसी से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वायरल आडियो के विषय में किया जा रहा दावा सही है या गलत। वहीं, इसे लेकर चैंपियन पर पार्टी हाईकमान की तरफ से कोई कार्रवाई होगी या नहीं, इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से नाता रहा है। किसी न किसी मामले को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी लक्सर विधायक संजय गुप्ता से बातचीत को लेकर उनका आडियो वायरल होने तो कभी तमंचे पर डिस्को करने का वीडियो वायरल हो चुका है। उत्तराखंड प्रदेश के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद इस मामले में भाजपा हाईकमान की तरफ से विधायक चैंपियन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया गया था।

दावा किया जा रहा है कि इस बार विधायक का फोन पर बातचीत करने का जो आडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है, उसमें वह किसी से बातचीत करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह आडियो वायरल होने के बाद अब एक बार फिर से उनकी मुश्किले बढ़नी तय है।

इस बावत जब खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से फोन पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया गया तो उनका फोन किसी परिचित ने उठाया। बताया कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत ठीक नहीं है। वह आराम कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष डाॅ. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि वह दो दिन के विधानसभा प्रवास पर हैं। उन्हें इस तरह के आडियो वायरल होने की कोई जानकारी नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!