Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी
उत्तराखण्डस्वास्थ

कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

MY BHARAT TIMES, शनिवार, 5 दिसम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियो को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत साप्ताहिक बन्दी का कड़ाई से पालन करवाने तथा नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित साप्ताहिक बन्दी दिवस में व्यापक सफाई अभियान के साथ ही वृहद्ध स्तर पर सेनिटाईजेशन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सर्विलांस कार्य के साथ ही व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने व सामाजिक दूरी के मानकों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 से सम्बन्धित निरंतर विवरण प्राप्त करते हुए ऑनलाईन पोर्टल पर यथासमय अद्यतन करने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वाथ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की कोविड- 19 की सैम्पलिंग हेतु जनपद में अधिकृत विभिन्न लैब्स सहित चैक पोस्ट, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट तथा आईएसबीटी में सैम्पलिंग के दौरान सम्बन्धित व्यक्ति का पूर्ण विवरण यथा मोबाईल नम्बर, स्पष्ट पता एवं यात्रा का विवरण भी स्पष्ट अंकन कर लिया जाए।
जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 307 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 22456 हो गयी है, जिनमें कुल 19795 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1652 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 4051 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले 537, जिनमें 04 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटव प्राप्त हुई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 51 आरटीपीसीआर तथा 49 एंटीजन सैम्पल लिए गए, जिनमें 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई, आईएसबीटी पर 37 सैम्पल लिए गए, जिनमें 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त कुल्हाल चैक पोस्ट पर 55 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए तथा रेलवे स्टेशन पर 113 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 82 व्यक्तियों के चालान किए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!