Breaking News :
>>मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी
उत्तराखण्ड

केदारनाथ में दूसरी बार कैमरे में कैद हुई दुर्लभ हिम लोमड़ी

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ की पहाड़ियों ने इन दिनों बर्फ की मोटी चादर ओढ़ी हुई है। जिससे उच्च हिमालय में रहने वाले वाले दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव नीचे की ओर आने लगे हैं। बीती रात ऐसी ही एक दुर्लभ लोमड़ी (रेड फॉक्स) केदारपुरी में लगे क्लोज सर्किट कैमरे में कैद हो गई। इससे पहले वर्ष 2016 में भी हिमालयी लोमड़ी केदारनाथ में लगे कैमरे मे कैद हो चुकी है।

डीएफओ केदारनाथ अमित कनवर ने बताया कि देर रात यह लोमड़ी केदारनाथ मंदिर के पास लगे कैमरे में कैद हुई। बताया कि दुर्लभ प्रजाति की यह लोमड़ी समुद्रतल से 15 हजार से लेकर 35 हजार फीट तक की ऊंचाई पर पाई जाती है। इसके अलावा यहां सफेद भालू, हिम तेंदुआ व अन्य वन्य जीवों की मौजूदगी के भी प्रमाण मिले हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 11 जनवरी 2016 को भी हिम लोमड़ी निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) के कैमरे में नजर आई थी। उधर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि रेड फॉक्स का केदारपुरी में नजर आना एक अच्छी खबर है। इस तरह के दुर्लभ प्राणी कभी-कभार ही नजर आते हैं।

संरक्षण को नहीं हुए कोई प्रयास

पूरी दुनिया में लुप्त होने वाले प्राणियों की श्रेणी यह दुर्लभ लोमड़ी भी शामिल है। इसके संरक्षण को अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं हुए। नतीजा, इनकी संख्या लगातार घट रही है। हिम लोमड़ी तकरीबन 14 साल तक जीवित रहती है। इसकी सुनने की क्षमता 120 फीट की दूरी तक होती है। यह 28 प्रकार की अलग-अलग आवाज निकाल सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!