Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
उत्तराखण्ड

कांग्रेस और भाजपा ने रोका उत्तराखंड का विकास: चौधरी

देहरादून : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस के शासनकाल को जमकर कोसा। कहा कि अब उत्तराखंड बालिग राज्य हो चुका है, लेकिन समस्या सुधरने के बजाय बढ़ रही हैं।

उन्होंने घोषणा की कि अगले लोकसभा चुनाव में सपा उत्तराखंड में पांचों लोस सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। सपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भाजपा-कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना पहाड़ों से पलायन, बेरोजगारी, किसान समस्याओं को दूर करने के लिए की गई थी, लेकिन प्रदेश बने 18 वर्ष होने के बाद भी स्थिति नहीं सुधर पाई। कांग्रेस-भाजपा सत्ता की मलाई खाने के चक्कर में विकास को भूल ही गई हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री के डबल इंजन वाले बयान पर कहा कि भाजपा की केंद्र के साथ उत्तराखंड, यूपी में ट्रिपल इंजन की सरकार है, दुर्भाग्य से इंजन विकास को दो कदम भी नहीं बढ़ा पा रहे हैं। कहा कि पार्टी प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के जरिये अपनी मजबूत स्थिति प्रदर्शित करेगी। इसके बाद लोकसभा चुनाव का लक्ष्य रखा जाएगा।

गैरसैंण पर टाल गए सवाल

राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी से जब गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के बारे में सवाल पूछा गया तो वो कुछ भी खुलकर बोलने से बचते दिखे। उन्होंने बस इतना कहा कि अभी प्रदेश में सपा को सरकार बनाने के लिए काफी मेहनत करनी है। जब सरकार बनेगी तो पार्टी अपनी राय से सभी को अवगत कराएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!