Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय
उत्तराखण्ड

कर्मियों ने की पेयजल निगम के कार्यालयों में तालाबंदी

देहरादून : वेतन का समय पर भुगतान ना होने से गुस्साए प्रदेश भर के पेयजल कर्मियों ने निगम के कार्यालयों में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार आरंभ कर दिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पेयजल निगम के देहरादून स्थित मुख्यालय में समस्त कर्मियों ने सुबह तालाबंदी कर दी। इसके बाद वे निगम प्रांगण पर धरने पर बैठ गए। कर्मियों का कहना है कि जब तक नियमित वेतन एवं पेंशन के भुगतान की व्यवस्था लागू नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

नैनीताल में तीन माह से सेवारत अधिकारी-कर्मचारियों को पगार तथा चार माह से सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन नहीं मिलने से गुस्साए पेयजल निगम अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति ने विभागीय दफ्तर में तालाबंदी कर आक्रोश प्रकट किया।

आरोप लगाया कि प्रबंध निदेशक के आश्वासन के बाद भी वेतन जारी नहीं किया गया। समन्वय समिति के आह्वान पर रैमजे रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कर्मचारियों ने तालाबंदी की।

इस दौरान शासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कहा कि वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुशिकल हो गया है। इस मौके पर एसई एसके पंत, ललित बिष्ट,  गीता, लता जोशी, गौरव बिष्ट, रमजान अली, कैलाश खोलिया व अन्य शामिल थे।

हरिद्वार में पेयजल निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। जल निगम निर्माण शाखा के कार्यालय पर तालाबंदी कर  धरना दिया। समिति के जनपद सचिव मोहम्मद मीसम ने कहा कि शासन-प्रशासन कर्मचारियों के वेतन, पेंशन भुगतान को गंभीर नहीं है। प्रांतीय समिति के निर्देशानुसार 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन तालाबंदी का निर्णय लिया गया है।

इस मौके पर प्यार सिंह भंडारी ने वेतन, पेंशन भुगतान में हीला-हवाली को लेकर शासन के खिलाफ रोष जताया। कार्य बहिष्कार में विभिन्न घटकों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोटद्वार में गुस्साए पेयजल निगम अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति ने विभागीय दफ्तर में तालाबंदी कर आक्रोश प्रकट किया। आरोप लगाया कि प्रबंध निदेशक के आश्वासन के बाद भी वेतन जारी नहीं किया गया। इस मौके पर इकाई संयोजक बाबूराम सहित तमाम कर्मी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!