Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
खेल-जगतशैक्षिक गतिविधियाँ

कपिल देव को बनाया हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चांसलर

आकाश ज्ञान वाटिका, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हरियाणा हरिकेन के नाम से मशहूर क्रिकेट लेजेंड कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चांसलर बनाया गया है। शनिवार को हरियाणा सरकार के खेल और युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने इस बात की जानकारी दी। हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, देश की तीसरे स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी है, जो किसी राज्य सरकार ने शुरू की है। अभी तक किसी यूनिवर्सिटी के चांसलर यानि कुलाधिपति का पद प्रदेश के राज्यपाल को स्वतः मिल जाता था, लेकिन हरियाणा के पहले खेल विश्व विद्यालय की नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार ने कानून बदला है। हरियाणा सरकार ने पहली बार राज्यपाल की जगह खेल से जुड़े किसी व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल संरक्षक की भूमिका में बने रहेगे, जबकि उपकुलाधिपति की नियुक्ति अलग से होनी है। विज ने कहा कि इस स्पोर्टस यूनिवर्सिटी में उच्चस्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए स्पोर्टस न्यूट्रिशियल, स्पोर्टस मेडिसन, स्पोर्टस जर्नलिज्म, स्पोर्टस साइंस जैसे कोर्स शुरू किए जाएंगे। कोशिश यही है कि इन्हें इसी साल शुरू कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में इसकी बहुत जरुरत है। खिलाड़ी अच्छे मेडल लेकर आ सके, इसके लिए खिलाड़ियों को हर सहायता दी जाएगी। बता दें कि कपिल का जन्म 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। कपिल देव ने 1978-79 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की। इनके नेतृत्व में भारत ने सन् 1983 में पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!