Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

कजाकिस्‍तान : 100 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश,14 लोगों की मौत

कजाकिस्‍तान में 100 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश हो गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, अलमाटी एयरपोर्ट के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में अभी तक 14 लोगों की मौत हो गई है। उड़ान भरने के फौरन बाद यह हादसा हुआ। विमान एक इमारत से टकराकर कई हिस्‍सों में टूट गया। घटनास्‍थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है। विमान में 95 यात्री और पांच क्रू मेंबर सवार थे। फ‍िलहाल, विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7.05 बजे अल्माटी एयरपोर्ट से टेक ऑफ के कुछ ही मिनट बाद बेक एयर फ्लाइट 2100 का संपर्क टूट गया। अल्‍माटी हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर विमान ने अपना संतुलन खो दिया। विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद कंक्रीट के बाड़े और दो मंजिला मकान से टकरा गया। समाचार एजेंसी रॉयटर ने बताया है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अल्‍माटी हवाईअड्डे ने अपने फेसबुक पेज पर बताया कि विमान में कोई आग नहीं लगी। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरु हो गया। विमान नूर-सुल्तान जा रहा था।

अभी हाल ही में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के शहर गोमा में एक प्‍लेन क्रैश में 27 लोगों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना एक सघन आबादी वाले इलाके में हुई थी। पिछले साल अक्टूबर में इंडोनेशिया एयरलाइंस और इस साल मार्च में इथोपिया एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद क्रैश हो गया था। इन हादसों में करीब 350 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 737 मैक्स विमानों की डिजाइनिंग में इस्तेमाल तकनीकों को लेकर सवाल उठे थे। बाद में कंपनी को इन विमानों को सेवा से हटाना पड़ा था, जिससे उसे अरबों का नुकसान उठाना पड़ा था।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *