Breaking News :
>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका>>मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा>>बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण>>राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल>>छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश>>राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण>>बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार>>उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान>>कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच>>सपनों का भारत 2047 अभियान के तहत सीएनआई इंटर कॉलेज में रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित>>बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत>>पशुलोक बैराज से अज्ञात महिला का शव बरामद, SDRF ने सिविल पुलिस को सौंपा>>सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर पहुंचकर जांची हकीकत
उत्तराखण्ड

ऑडिट रिपोर्टः दवा-सामान खरीद में नियमों की धज्जियां

देहरादून : राज्य में नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारियों और लोहाघाट, भीमताल और टनकपुर के प्रभागीय चिकित्साधिकारियों ने दवाइयों की खरीद, उपकरण व अन्य सामान की खरीद में सरकारी धन, विभागीय नियमों और प्रोक्योरमेंट नियमावली की जमकर धज्जियां उड़ाईं।

इसमें करीब तीन करोड़ की वित्तीय अनियमितता का खुलासा ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) नैनीताल ने दवा खरीद नीति को ताक पर रख पैथोलोजिकल परीक्षण कराए बगैर ही 18.31 लाख रुपये की दवाइयों की खरीद कर डाली।

वहीं 126.85 लाख रुपये के कुल 38 कार्यों को निविदा आमंत्रित करने के बजाए अलग-अलग कार्यादेश के जरिये मनमाने तरीके से बांट दिया गया। अनियमितता का आलम ये है कि टनकपुर में 90.97 लाख खर्च कर ट्रॉमा सेंटर बनाया तो गया, लेकिन दस साल बाद भी यह कार्य नहीं कर रहा।

वर्ष 2015-16 के लिए कराए गए ऑडिट में विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों की ओर से की गईं वित्तीय अनियमितताओं ने तंत्र के कामकाज में नियमों की अनदेखी की पोल खोलकर रख दी है।

बागेश्वर और टनकपुर में यूजर्स चार्जेज में खेल हुआ। संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में 1.21 लाख रुपये यूजर्स चार्जेज को चिकित्सालय कोष में जमा नहीं कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में यूजर्स चार्जेज से संबंधित बैंक पास बुक और कैश बुक में जमा-शेष धनराशि में अंतर अनियमितता की ओर इशारा कर रहा है।

सीएमओ नैनीताल

-प्रोक्योरमेंट नियमावली का अनुपालन किए बिना ही 2,67,155 रुपये से सामान खरीद की गई।

-18.31 लाख धनराशि से दवाइयों की खरीद में औषधि क्रय नीति का पालन नहीं।

-वर्ष 2014-15 में 5,58360 रुपये का अनियमित भुगतान दर्शाया, फिर 2015-16 में उक्त भुगतान राशि से संबद्ध बैंक ड्राफ्ट को निरस्त कर दोबारा भुगतान दर्शाया।

-126.85 लाख से कुल 38 विभिन्न कार्यों की निविदा प्रकाशित कराए बगैर प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग कार्यदेश जारी किए, प्रोक्योरमेंट नियमों का उल्लंघन।

सीएमओ, चंपावत 

-ट्रॉमा सेंटर टनकपुर के भवन निर्माण पर 90.97 लाख खर्च, एक दशक बाद भी इस्तेमाल नहीं।

-जिला योजना के तहत 20 लाख की स्वीकृत राशि में साल आखिर तक 16.48 लाख ही जारी किए गए। उपकरणों की खरीद में प्रोक्योरमेंट नियमों की अनदेखी।

सीएमओ बागेश्वर

-निविदा के बगैर ही विभिन्न स्थानों पर कराए गए निर्माण कार्यों के 15.18 लाख रुपये का अनियमित भुगतान किया गया।

-निविदा आमंत्रित किए बगैर मैसर्स यूनिवर्सल इंटरप्राइजेज से विभिन्न दवाएं खरीद कर 747819 रुपये का अनियमित भुगतान।

-औषधि स्टॉक पंजिका में 23305.15 राशि से खरीदी गई दवाइयों की प्रविष्टि नहीं की गई।

-यूजर्स चार्जेज से प्राप्त 1.21 लाख को नियमित रूप से चिकित्सालय कोष में जमा नहीं किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी लोहाघाट

-दवा खरीद में 36840 रुपये का संदिग्ध भुगतान।

-शासन से मिली अनुदान राशि पर मिली ब्याज राशि 86049 को शासन को वापस नहीं किया गया।

-साल के आखिर में बैंक पास बुक व कैश बुक में 64933 रुपये का अंतर, गड़बड़ी का अंदेशा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल, प्रभारी चिकित्साधिकारी

-1.28 लाख रुपये से खरीदी गई दवाइयों में अनियमित भुगतान किया गया। इन दवाइयों को परीक्षण कराए बगैर ही वितरित कर दिया गया। साथ ही दवाइयों को स्टॉक पंजिका में अंकित नहीं किया गया।

-23,178 रुपये के चेक से जारी धनराशि के खर्च की पुष्टि नहीं हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!