Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

एमबीपीजी कालेज में हंगामा, निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों को पीटा

देहरादून :  प्रदेशभर में दो साल बाद महाविद्यालयों में शनिवार को छात्र संघ का गठन होगा। इसके लिए मतदान जारी है। छात्र अपनी पसंद के उम्‍मीदवार के लिए मतदान कर रहे हैं। 

एमबीपीजी कालेज में हंगामा, निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों को पीटा

वहीं मतदान के दौरान हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के बाहर हंगामा हो गया। निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया के समर्थकों को पीट दिया गया। आरोप है कि एबीवीपी के एक पदाधिकारी ने रश्मि के कुछ समर्थकों को थप्पड़ जड़ दिए। साथ ही कुर्सियां फेंककर बैनर, पोस्टर फाड़ दिए। वहीं एबीवीपी के अन्य समर्थकों ने सड़क पर खड़ी एक युवक की कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।

प्रदेश के 119 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व चार सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों यानि कुल 123 महाविद्यालयों में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। उसके तुरंत बाद मतगणना होगी और शाम को सभी कालेजों के छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

लिंग्दोह कमेटी के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा

छात्र संघ चुनाव के दौरान लिंग्दोह कमेटी के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। छात्रसंघ चुनाव में राजनीतिक दलों ने भी इस अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी चुनाव में रणनीतिकार की सक्रिय भूमिका बना रहे हैं। प्रदेशभर के 119 राजकीय महाविद्यालय, तीन राज्य विश्वविद्यालयों श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि, कुमाऊं विवि हल्द्वानी व सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा से संबद्ध हैं।

जबकि देहरादून के चार सहायता प्रात अशासकीय महाविद्यालय डीएवी, डीबीएस, श्री गुरु राम राय पीजी कालेज व एमकेपी पीजी कालेज हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि से संबद्ध हैं। छात्र संघ चुनाव में मुख्यत: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), आर्यन, सत्यम शिवम छात्र संगठन, एसएफआइ के प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

अभाविप और एनएसयूआइ ने कालेजों में प्रत्याशी उतारे

अभाविप और एनएसयूआइ ने लगभग सभी कालेजों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। अन्य छात्र संगठन कुछ ही कालेजों में चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश के दो सबसे बड़े कालेज डीएवी पीजी कालेज देहरादून व एमबी कालेज हल्द्वानी में 10 हजार से अधिक छात्र मतदाता हैं। डीएवी कालेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसे देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है

डीएवी कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए इस बार अध्यक्ष का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। अभाविप डीएवी पीजी कालेज में लगातार 13 बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करती आ रही है। इस बार उनके प्रत्याशी को एनएसयूआइ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

उधर, उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. महाबीर सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को छात्र संघ चुनाव प्रदेश के तीन विवि से संबद्ध सभी राजकीय कालेजों व चार सहायता प्राप्त अशासकीय कालेज में एक ही दिन में संपन्न होंगे। सभी कालेज प्रशासन से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव के दौरान लिंग्दोह कमेटी की ओर से तय किए गए नियमों का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए गए हैं। उधर, सभी छात्र संगठनों, कालेज के शिक्षकों व कर्मचारियों को कोरोना को लेकर अतिरिक्त सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!