Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्डसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँसुर्खियाँ

एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए

एक मुसाफिर घूम रहा है

                              दिल में हिंदुस्तान लिए

                             

एक हाथ में लिए तिरंगा दूजा वेद कुरान लिए !
एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए !!

जन हित निजस्वार्थ छोड़ जो देश-देश में भटक रहा,
जाता उसी देश में जिसमें काम हमारा अटक रहा,
बना रहा है दोस्त सभी को भारत भू के उपवन का !
सब पर रंग चढ़ा देता है तीन रंग के जन गण का,
मन से कर्म बचन मय वाणी एक नयी पहचान लिए,
एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए !!1!!

तिमिर गुफा से ले भारत को दीप शिखा चढ़ने वाला,
सपने सवा अरब जन गण की आँखों में गढ़ने वाला,
दुनियाँ को सदमार्ग दिखाता मंत्र ज्ञान और दर्शन का !
भारत को बतलाता है वो सच्चा केंद्र निवेषण का,
द्वार सभी के लिए खुले हैं मैत्री के प्रतिमान लिए,
एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए !!2!!

मंद-मंद उठ रही हवा अब भारत माता के बल की,
विभा नर्मदा कावेरी की गंगा यमुना के जल की,
शक्ति प्रदर्शन ध्येय नहीं है वो उत्थान चाहता है !
अपनी भारत माता की दुनियाँ में शान चाहता है,
क्षमा शीलता करुणा के संग भारत का सम्मान लिए !
एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए !!3!!

हुआ नहीं जो अभी यहाँ अब भारत में संभव होगा ,
आसमान से बातें करता भारत का वैभव होगा ,
तप कर ये सोना निकला है भ्रष्टाचार मिटाने को ,
सदियों से खोयी ताकत को वापस घर में लाने को !
“हलधर” ने कविता लिख दी है मौलिक छंद विधान लिए,
एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए !!4!!

साभार :  ‘कविवर’ जसवीर सिंह “हलधर”
ए – 30, एमडीडीए कॉलोनी,
चन्दर नगर, देहरादून

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!