Breaking News :
>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत
खेल-जगत

ऋषभ के दोहरे शतक से दून राइडर्स की शानदार जीत

देहरादून : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 71वीं जिला क्रिकेट लीग बी डिविजन में दून राइडर्स ने ऋषभ मिश्रा के दोहरे शतक की बदौलत युवा वर्ल्‍ड बैंक को 269 रन से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में माइटी क्रिकेट क्लब ने नरेंद्र क्रिकेट ऐकेडमी को चार विकेट से हराया।

तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में दून राइडर्स व युवा वर्ल्‍ड बैंक के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून राइडर्स ने ऋषभ मिश्रा के शानदार दोहरे शतक (202), नीरज गौड़ (50), हिमांशु कश्यप (41) की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट खोकर 407 रन बनाए।

युवा वर्ल्‍ड बैंक के लिए सूर्या ने तीन व विजय पयाल ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा वर्ल्‍ड बैंक की टीम 22.2 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। कैलाश पांडे (15), मनोज डोभाल (57) व गिरीश बडोनी (11) ही दहाई का अंक पार करने में सफल रहे। दून राइडर्स के सौरभ डोभाल ने तीन विकेट झटके।

उधर, रेंजर्स ग्राउंड में माइटी क्रिकेट क्लब व नरेंद्र क्रिकेट ऐकेडमी के बीच  मैच खेला गया। नरेंद्र क्रिकेट ऐकेडमी ने पहले खेलते हुए गणेश कैंतुरा (25), राहुल जायसवाल (44) व चाहत मिश्रा (44) की बदौलत 36.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाए।

माइटी क्रिकेट क्लब के लिए साहिल रावत, तनुज शर्मा व सुनील त्रिपाठी ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में माइटी क्रिकेट क्लब ने हर्षित के अद्र्धशतक (63), मनीष रावत (44) व साहिल रावत (नाबाद 21) की मदद से निर्धारित लक्ष्य को 28.1 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। नरेंद्र क्रिकेट ऐकेडमी के लिए शिव सिंह ने दो विकेट हासिल किए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!