Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के म‍िले 216 नए मरीज, एक्टिव केस केस घटे

आकाश ज्ञान वाटिका, ३० जनवरी २०२१, शनिवार। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 216 नए रोगी मिले। इसके मुकाबले 521 लोग स्वस्थ हुए, जबकि चार मरीजों की मौत हो गई। यूपी में अब तक कुल 5.99 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैैं, जिसमें 5.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट बढ़कर 97.51 फीसद हो गया है। कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 8,646 रोगियों की जान जा चुकी है, जबकि एक्टिव केस घटकर 5,918 रह गए हैं। इतने रोगी आठ महीने पहले मई में थे। इसके बाद लगातार मरीज बढ़े।

18 सितंबर को सर्वाधिक 68,235 मरीज थे। तबसे अब तक लगातार इसकी संख्या घट रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 1.2 लाख कोरोना टेस्ट किए गए। इसे मिलाकर अब तक कुल 2.76 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट और 15.25 करोड़ लोगों की मेडिकल स्क्रीङ्क्षनग की जा चुकी है। शुक्रवार को 5,017 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल की मदद से घर बैठे डॉक्टरों से ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श लिया। अभी तक 4.51 लाख लोग इस पोर्टल का प्रयोग कर चुके हैं।

राजधानी में शुक्रवार को 24 घंटे में 39 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं, दो की मौत हो गई। इसके साथ ही लखनऊ में अब तक कुल 1176 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 161 मरीजों को होम आइसोलेशन व विभिन्न अस्पतालों से संक्रमण मुक्त घोषित किया। सर्विलांस एवं कांटैक्ट ट्रेङ्क्षसग के आधार पर टीमों ने 6574 लोगों के नमूने लिए। 28 मरीजों को एंबुलेंस का आवंटन किया गया, लेकिन आठ ही अस्पताल में भर्ती हुए। अन्य ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना। होम आइसोलेशन में सक्रिय मरीजों की संख्या 301 रह गई है, जबकि लखनऊ में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1199 है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!