Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डविशेष

उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन का गठन

शिव प्रसाद सेमवाल को उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन का अध्यक्ष एवं संजीव पंत को महासचिव का दायित्व दिया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून, ४ अगस्त २०१९। न्यूज पोर्टल सूचिबद्ध किए जाने एवं पत्रकारों को उनका हक़ ससम्मान दिए जाने के उद्देश्य से वेब पोर्टलों से जुड़े तमाम पत्रकार विगत दो सप्ताह से संघर्षरत रहे। वेब पोर्टलों के पत्रकारों द्वारा सूचना भवन देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना, बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, क्रमिक अनशन एवं आमरण अनशन का दौर चला। इसी दौरान सूचना महानिदेशालय (सूचना भवन) में तालाबन्दी की गयी, उत्तराखंड के इतिहास में गत १८ वर्षों में यह एक पहली घटना है। वेब मीडिया पत्रकारों की एकजुटता और संगठित संघर्ष का ही नतीजा रहा कि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड ने 2 अगस्त 2019 को वेब मीडिया पत्रकारों की सभी मांगों को मान लिया। विभाग द्वारा न्यूज पोर्टलों को टेंडर के माध्यम से न्यूज़/वेब पोर्टलों को सूचिबद्ध करने की प्रक्रिया शुरु करते हुए ३ अगस्त, २०१९ को निविदा प्रस्ताव भी निकाल दिया गया है। वेब पोर्टलों से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान हो एवं वेब मीडिया पत्रकारों को एक पूर्ण पत्रकार के रूप में सभी सुविधायें मिलें, इसी उद्देश्य से प्रदेशभर के पत्रकार एक मंच पर संगठित हुए और सबने मिलकर कार्य करने का मन बनाया।
संघर्ष अभियान की सफलता के पश्चात् आज ४ अगस्त को उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन का गठन कर लिया गया है। सर्वसम्मति से पर्वतजन वेब पोर्टल के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल को उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन का अध्यक्ष एवं संजीव पंत को महासचिव महासचिव का दायित्व दिया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार राणा, उपाध्यक्ष मनोज इष्टवाल व राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश बिजल्वाण, सहसचिव सोमपाल और अनिल शाह, प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश सैनी, सह मीडिया प्रभारी बीरेंद्र गैरोला और अलोक शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम चन्द्र जोशी, शिव प्रसाद सती और विनय भट्ट, सोशल मीडिया प्रभारी संजय भट्ट बनाये गए। संरक्षक मंडल के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं पहाड़ों की गूँज न्यूज़ पोर्टल के सम्पादक जीतमणि पैन्यूली, चंद्र एस कैंतुरा, डॉ. बडोनी, सलाहकार मंडल के रूप में बसंत निगम, मनीष वर्मा, सुनील गुप्ता का मार्गदर्शन संगठन को मिलेगा। गढ़वाल मंडल संयोजक गिरीश गैरोला और सुदीप पंचभैय्या, कुमाऊँ मंडल संयोजक हर्षवर्धन पांडेय, नवीन जोशी, कमल जगाती एवं संविधान निर्माता प्रवीण भट्ट, हेल्प डेस्क प्रभारी भूपेश्वर पैन्यूली को बनाया गया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुये एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया क, “हम काफी लम्बे समय से यह देख रहे थे कि सरकार नियमावली बनाती है लेकिन फिर अपने स्वार्थों के लिए उसी नियमावली को दरकिनार कर देती है। सरकार मनमाने तरीके से “पिक एंड चूज” के आधार पर पत्रकारों के साथ भेदभाव कर रही थी। हमने इस एसोसिएशन का गठन इसलिए किया कि सरकार के द्वारा पत्रकारों का उत्पीड़ित न हो।”

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव संजीव पंत ने कहा कि, “आज हमने वेब पोर्टल एसोसिएशन का विधिवत गठन कर लिया है। इस गठित कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह होगा। आगामी छह माह में संविधान का निर्माण कर चुनाव किये जायेंगें। हमारा प्रयास होगा कि हम एकजुट होकर पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ें।”
आज की इस विशेष बैठक में जीतमणि पैन्यूली, चंद्र एस कैंतुरा, डॉ. मित्रानंद बडोनी, शिव प्रसाद सेमवाल, संजीव पंत, राजकुमार राणा, मनोज इष्टवाल, राकेश बिजल्वाण, सोमपाल सिंह, अनिल शाह, रजनीश सैनी, बीरेंद्र गैरोला, अलोक शर्मा, संजय भट्ट, प्रवीण भट्ट, भूपेश्वर पैन्यूली, सुभाष त्यागी, अरुण नेगी, पंकज कपूर, हरीश कंडवाल, अमित अमोली, गौरव तिवारी, गिरीश मैठाणी, अवधेश नौटियाल, अरुण पांडेय, अनिल जोशी, हरीश शर्मा, विनोद कोठियाल, आशीष, अरुण पांडेय, अभिषेक सिंह, संदीप, भूपेंद्र कुमार, गिरीश मैठाणी, रतन नेगी, देवेंद्र कुमार, एसके विरमानी,प्र काश सिंह, दीपक शाह, पवन कुमार सिंह, विजय रावत, मामचंद शाह, राजकुमार राणा, डीएस माथुर आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!