Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 497 नए मामले आए

उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 497 नए मामले आए हैं। इनमें सर्वाधिक मामले ऊधमसिंह नगर से सामने आए हैं। यहां 105 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 12961 पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को अलग-अलग लैब से 5897 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 5399 सैंपल निगेटिव आए हैं। ऊधमसिंह नगर जनपद में 105 लोग संक्रमित मिले हैं। देहरादून में भी 99 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। नैनीताल में भी 98 नए केस मिले हैं। हरिद्वार में 68 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा टिहरी में 42, पौड़ी में 39 व चंपावत में 22 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बागेश्वर में 10, अल्मोड़ा में चार और पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।

239 मरीज स्वस्थ

प्रदेश में मंगलवार को भी 239 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज भी हुए। जिनमें सबसे ज्यादा 117 मरीज ऊधमसिंह नगर से हैं। इसके अलावा देहरादून से 56, नैनीताल से 29, टिहरी से 17, अल्मोड़ा से दस, पौड़ी से छह और चमोली व रूद्रप्रयाग से दो-दो मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 8724 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल रिकवरी रेट 67.31 फीसद है।

चार और मरीजों की मौत 

कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक राज्य में 176 मरीजों की मौत राज्य में हो चुकी है। मंगलवार को भी चार मरीजों की मौत हुई। इनमें तीन मामले एम्स ऋषिकेश से हैं। यहां हरबर्टपुर निवासी 31 वर्षीय महिला को 15 अगस्त को भर्ती कराया गया था। महिला को पिछले कुछ वक्त से सांस लेने में तकलीफ, खांसी व कमजोरी की शिकायत थी। महिला हाइपरटेंशन व किडनी की समस्या से भी ग्रसित थी। वह दो साल से डायलिसिस पर थी। मोतीनगर निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति को 10 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ व खांसी की शिकायत पर भर्ती किया गया था। मंगलवार तड़के उनकी मौत हो गई। इसके अलावा बीएचईएल, हरिद्वार निवासी 61 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। उन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन व पीलिया के साथ किडनी में जख्म भी था। रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की भी मौत हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!