Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया

देहरादून। सरकारी दफ्तरों पर ऊर्जा निगम का करोड़ों रुपये बिजली बिल बकाया है। आम उपभोक्ताओं पर बिल भुगतान को लेकर दिखाई जाने वाली ऊर्जा निगम की सख्ती इन विभागों के आगे नजर नहीं आती है। हाल यह है कि महीने-दर-महीने इन विभागों का बिल बढ़ता ही जा रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारी भी मानते हैं कि सरकारी संस्थानों से बिल वसूलना टेढी खीर है।

बिजली बिल के भुगतान के मामलों को लेकर ऊर्जा निगम आम उपभोक्ताओं के प्रति सख्त रवैया अपनाता है। तय समय पर बिल जमा न होने पर कुछ दिन बाद ही निगम उनका कनेक्शन काट देता है। वहीं, सरकारी कार्यालयों के लिए उसकी मेहरबानी ऐसी है कि भले ही बिल लाखों-करोड़ों में पहुंच जाए और वर्षों से भुगतान न हो रहा हो फिर भी उनकी बिजली लाइन काटने की हिम्मत ऊर्र्जा निगम नहीं जुटा पाता।

दून के ही सरकारी दफ्तरों की बात करें तो यहां सचिवालय, विधानसभा, स्पोट्र्स कॉलेज, शिक्षा विभाग, पेयजल निगम, जलसंस्थान सहित तमाम सरकारी विभागों पर निगम का करोड़ों रुपये तक का बिल बकाया है।

सचिवालय, विधानसभा सहित कईं ऐसे सरकारी संस्थान हैं, जिनका बिजली का बिल करोड़ों रुपये बकाया पड़ा है, लेकिन निगम हर बार महज नोटिस भेजने तक ही सीमित रहता है।

हैरत की बात तो यह है कि ऊर्जा निगम की जो डिफॉल्डर लिस्ट है, उसमें अधिकांश सरकारी विभाग हैं। चाहे वह पांच किलोवाट क्षमता से कम वाले कनेक्शन का हो या पांच किलोवाट से क्षमता से अधिक वाले कनेक्शन। निगम अधिकारी खुद भी मानते हैं कि सरकारी दफ्तरों से बिजली का बिल वसूलना टेढ़ी खीर है।

यह है मुख्य सरकारी विभागों का हाल

सरकारी संस्थान—————–बकाया

सचिवालय———————-2.65 करोड़ रुपये

विधानसभा———————1.030 करोड़

विधायक निवास—————1.59 करोड़

योजना भवन——————85.35 लाख

डिफाल्टर में अधिकांश सरकारी विभाग 

ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा के अनुसार ऊर्जा निगम की ओर से समय से बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। इसमें अधिकतर सरकारी विभाग हैं। डिफॉल्टरों को नोटिस भेजे जाते हैं। कार्रवाई न करना निगम की मजबूरी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!