Breaking News :
>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के एनडीए और आइएमए के छात्रों को मिलेंगे 50 हजार

देहरादून: प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार के फैसले को पलट दिया। भारतीय सेना में भागीदारी निभाने को एनडीए और आइएमए में जाने वाले राज्य के युवाओं को बतौर प्रोत्साहन 50 हजार रुपये की राशि अब दोबारा से मिलेगी। पिछली सरकार की ओर से लगी रोक को हटा दिया गया है। इससे एनडीए और आइएमए के छात्रों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

भाजपा की पिछली सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवनचंद्र खंडूड़ी सरकार ने वर्ष 2011-12 में एनडीए और आइएमए में जाने के लिए राज्य के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया था। इसके तहत एनडीए और आइएमए में चयनित युवाओं को डोनेशन के तौर पर 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस फैसले पर पिछली भाजपा सरकार ने अमल किया तो उसके बाद प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई कांग्रेस सरकार ने भी इस योजना को दो वर्षों यानी वर्ष 2014-15 तक जारी रखा था, लेकिन इसके बाद एनडीए और आइएमए में चयनित युवाओं को प्रोत्साहन राशि देने पर रोक लगा दी गई थी।

चालू वित्तीय वर्ष समेत पिछले तीन सालों यह धनराशि जारी नहीं की गई थी। अब सत्ता पर दोबारा काबिज हुई भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासनकाल में लगाई गई रोक हटा दी है। पिछली सरकार की ओर से पिछली भाजपा सरकार के पलटे गए फैसलों को नई सरकार दोबारा से लागू करने पर खास जोर दे रही है। इस कड़ी में उक्त फैसले को लागू किर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा डॉ रणबीर सिंह ने आदेश जारी कर बीते तीन वर्षों से रुकी पड़ी धनराशि अवमुक्त कर दी। वर्ष 2015-16, 2016-17 और 2017-18 के लिए एनडीए और आइएमए के 140 छात्रों को डोनेशन राशि के 70 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!