Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय
उत्तराखण्ड

आश्रम पद्धति के स्कूलों में भी लागू होगा ड्रेस कोड

हल्द्वानी: समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित किए जा रहे आश्रम पद्धति विद्यालयों एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने विभागीय अधिकारियों को ड्रेस कोड लागू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

सर्किट हाउस में समाज कल्याण मंत्री ने विभाग की कुमाऊं संभाग की समीक्षा बैठक ली। पर्वतीय क्षेत्रों मेंआश्रम पद्धति विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की कम संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए यशपाल आर्य ने प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बदलते दौर के साथ नए व्यावसायिक कोर्स जिनमें कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर शुरू किए जाएंगे।

सुधरेगी भोजन की गुणवत्ता

आश्रम पद्वति विद्यालयों के उच्चीकरण एवं इंटर तक की शिक्षा दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इससे इन विद्यालयों का उच्चीकरण किया जा सकेगा। मंत्री ने कहा कि आवासीय विद्यालयों एवं संस्थानों में भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। वर्तमान में भोजन का मेन्यू 69 रूपये है जो काफी काफी कम है।

ऑनलाइन मिलेगी छात्रवृत्ति

अनुसूचति जाति, जनजाति के छात्र-छात्राओं को अब ऑनलाइन छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति के ऑनलाइन वितरण का काम शुरू कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया जाएगा।

परित्यक्ताओं को कानूनी मदद

परित्यक्ताओं को पेंशन देने के साथ ही अब समाज कल्याण विभाग भरण पोषण भी दिलाएगा। विभाग की समीक्षा बैठक में निदेशक मेजर योगेन्द्र यादव ने यह प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं की मदद से परित्यक्ता स्त्रियों को भरण पोषण दिलाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!