Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

अस्पताल के बरामदे में हो रहा डेंगू के मरीजों का इलाज

देहरादून । दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बरामदे में भर्ती डेंगू के मरीजों ने आखिर राहत की सांस ली है। वह यहां डेंगू के साथ ही अव्यवस्था का मर्ज झेल रहे थे। बहरहाल अब अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था सुधार दी है। न केवल बेड पर मच्छरदानी लगा दी गई है बल्कि अन्य बंदोबस्त भी किए जा रहे हैं।

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू के इलाज में बदइंतजामी को लेकर दैनिक जागरण ने खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद बरामदे में लगाए गए डेंगू के मरीजों के बेड पर मच्छरदानी लगा दी गई है।

बता दें, अस्पताल में मरीजों के लिए बरामदे में 10 बेड लगाए गए थे, जहां डेंगू के मरीजों का इलाज खुले में हो रहा था। इनमें तीन माह का एक मासूम भी शामिल है। बरामदे में बिना किसी एहतियात इलाज करने को लेकर सिस्टम पर सवाल खड़े होने लगे थे।

इसके बाद अस्पताल प्रशासन चेता और बेड पर मच्छरदानी लगवा दी। इसके अलावा बरामदे में ही पंखे लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार डेंगू के मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।

एडीज मच्छर से दो-दो हाथ करने 21 टीमें मैदान में

डेंगू के विकराल होते स्वरूप को देख स्वास्थ्य महकमा हलकान है। डेंगू की बीमारी की रोकथाम व बचाव के लिए विभागीय स्तर से कदम तो उठाए जा रहे हैं, लेकिन डेंगू के मच्छर के आगे सभी तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं। जिस पर अब स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। डेंगू पीड़ितों के लिए प्रदेश में पांच प्रमुख अस्पतालों में निश्शुल्क एलाइजा जांच की व्यवस्था शुरू की गई है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरके पांडेय अब स्वयं डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। खास बात यह कि डेंगू के मच्छर की सक्रियता कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 21 टीमें मैदान में उतर गई हैं। इनमें शामिल 169 विभागीय अधिकारी व कर्मचारी घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा का सर्वे कर रहे हैं।

डेंगू के मामलों की नियमित समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी बड़े चिकित्सालयों को डेंगू के मरीजों के उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों के प्रमुख अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाए। स्पष्ट किया गया है कि कोई भी मरीज बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल से बिना उपचार वापस नहीं लौटना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!