Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

अवस्थापना विकास कार्यो एवं प्रस्तावित कार्यों के साथ ही एडीबी तथा स्वदेश दर्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित कार्यों की मण्डलायुक्त ने गहनता से की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 जून 2020, नैनीताल (सूचना)। मण्डलायुक्त श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे अवस्थापना विकास कार्यो एवं प्रस्तावित कार्यों के साथ ही एडीबी तथा स्वदेश दर्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित कार्यों की बुधवार को जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय में गहनता से समीक्षा की।
मण्डलायुक्त ने कहा कि फांसी गधेरा क्षेत्र का विकास सामाजिक एवं पर्यावर्णीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नैनी झील के 30 मीटर के उपरान्त भूतल में पार्किंग, प्रथम तल पर गैस्ट हाउस व प्रथम तल की छत पर ओपन फूड कोर्ट निर्माण व प्राकृतिक सौन्दर्यकरण की दिशा में कार्य किया जाए ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त पार्किंग स्थल की सुविधा मुहैया हो सके। उन्होंने इस कार्य को धरातलीय रूप देने के लिए लोनिवि, नगर पालिका, जल संस्थान, केएमवीएन, जिला स्तरीय प्राधिकरण एक-एक अधिकारी को नियुक्त कर संयुक्त जाॅच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएसबी कैम्पस-राजभवन रोड साईड में भू-स्खलन क्षेत्र को सही करने के निर्देश अधिशासी अभियंता जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को दिए। उन्होंने नैनी झील की धमनियाॅ कहे जाने वाले नालों की नियमित साफ-सफाई हेतु नगर पालिका से कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को दिए। उन्होंने माल रोड पर पर्यटकों की आवाजाही कम करने हेतु ठण्डी सड़क पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए सड़क पर सैफ्टी एवं सिक्योरिटी, इकोलोजिकल अध्ययन करते हुए पर्यावरण अनुकूल इंफ्रा स्ट्रक्चर विकास करने हेतु संभावनाए तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने नैनीताल में उपलब्ध निजि भूमि में छोटी-छोटी पार्किंग स्थल विकसित करने के लिए शासनादेशों एवं न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का गहनता से अध्ययन करने के निर्देश प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मस्जिद-हाईकोर्ट रोड पर पम्प हाउस क्षेत्र के कुछ हिस्से के साथ ही मैट्रोपोल के सामने नाले को पाटकर रोड चैडी़करण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अण्डा मार्केट के पास पार्किंग स्थल विकसित करने का सुझाव नगर पालिका को दिया।
बैठक में अवस्थापना विकास हेतु विभिन्न कार्यों के लिए 248 लाख रूपये की सशर्त सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी। मण्डलायुक्त श्री ह्यांकी ने जिला विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जाॅच हेतु प्राधिकारण के अधिशासी अधिकारी को गहनता से निगरानी करने के निर्देश दिए। सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय ने प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक कुमार वर्मा ने नगर के विभिन्न पार्किंग स्थलों एवं संभावित पार्किंग स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण एवं प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन रोहित कुमार मीणा, सचिव प्राधिकरण पंकज कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीएस कुटियाल, एचएस शुक्ला, दीपक गुप्ता, ईई जल संस्थान संतोष कुमार उपाध्याय, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़ आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!