Breaking News :
>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

अभिनय के साथ निर्देशन की भूमिका में भी दून की स्वाति

देहरादून : ‘बरेली की बर्फी’, ‘बेबी सेलर्स’ के बाद अब ‘फन्ने खान’ जैसी बॉलीवुड की बड़ी फिल्म साइन कर चुकी देहरादून की स्वाति सेमवाल निर्देशन में भी सफल साबित हो रही हैं। चार दिन पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्वाति के निर्देशन में बनी ‘एबनॉर्मल’ फिल्म को ‘बेस्ट फिल्म’ का अवार्ड मिला है। बड़ी उपलब्धि रही कि दून की बेटी की फिल्म को दुनियाभर के निर्देशकों से सराहना मिली।

24 दिसंबर को मुंबई में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के देशों की 600 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को शामिल किया गया था। इनमें 63 फिल्मों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। स्वाति सेमवाल ने बताया कि इन 63 फिल्मों में उनकी ‘एबनॉर्मल’ फिल्म भी शामिल रही। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म समेत कई अन्य कैटेगरी में भी अवार्ड दिए जाते हैं। स्वाति ने बताया कि फेस्टिवल में उनकी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए ‘बेस्ट फिल्म’ का अवार्ड मिला है।

स्वाति ने कहा कि इस फिल्म को उन्होंने ही निर्देशित किया है और स्क्रिप्ट भी खुद लिखी है। बताया कि यह फिल्म दसवीं कक्षा की एक लड़की पर आधारित है, जो एक नए माहौल में स्कूल में पढऩे के लिए आती है। इस दौरान उसे कई तरह की मानसिकता वाले लोगों का सामना करना पड़ता है। इसमें सामाजिक संदेश भी छिपा है। वहीं, फिल्म में खास ड्रामा भी है। इसमें देहरादून की स्वाति नेगी ने भी अभिनय किया है।

फिल्म 21 मिनट की है। स्वाति ने बताया कि फेस्टिवल में कईं देशों से आए डायरेक्टरों ने उनकी मूवी की सराहना की। स्वाति ने बताया कि इसके अलावा भी उन्होंने कई बड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाई है।

अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म साइन

स्वाति हाल ही में बॉलीवुड की ‘फन्ने खान’ फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। फिल्म में स्वाति राजकुमार राव के अपोजिट में हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में कॉमेडी के साथ रोमांस भी है। उनका कहना है कि फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को काफी पंसद आयेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!