Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए>>ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
उत्तराखण्ड

अपने को पुलिस कर्मी बताकर बुजुर्ग महिला से ले उड़े जेवर

विकासनगर : कोतवाली अंतर्गत साकेत विहार से सैयद रोड पर दंत चिकित्सक के यहां आई एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो युवक अपने को पुलिस कर्मी बताकर हजारों रुपये के जेवर ले उड़े और बदले में नकली जेवर थमा गए। चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और ठगों का हुलिया पता कर पूरे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें ठगों के बारे में कुछ जानकारी हाथ लगी है। जिसके आधार पर पुलिस ठगों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को कौशल्या देवी 65 वर्ष पत्नी ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी साकेत विहार विकासनगर सैयद रोड पर दंत चिकित्सक के यहां पर उपचार कराने आई थी। दंत चिकित्सक क्लीनिक के बाहर बुजुर्ग महिला के पास बाइक सवार दो युवक आए, अपने को पुलिस कर्मी बताकर ठगों ने महिला से कहा कि वह खुलेआम गहने पहनकर न चलें, ठगी का खतरा है।
इतना कहने पर महिला ने अपना सोने का कड़ा, चूड़ी व दो अंगूठियां उतारकर युवकों को दे दिया, युवकों ने असली गहने एक कागज में बंद किए और महिला का ध्यान हटते ही नकली जेवर का कागज का लिफाफा महिला को थमा दिया और बाइक से फरार हो गए। शक होने पर बुजुर्ग महिला ने कुछ देर बाद कागज का पैकेट खोलकर देखा तो उसके अंदर से नकली जेवर मिलने पर ठगी होने का पता चला।
कौशल्या देवी की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलदेव कंडियाल, चौकी प्रभारी बाजार नीरज चौधरी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग महिला से दोनों ठगों का हुलिया पता किया और कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें ठगों के बारे में जानकारी मिली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!