Breaking News :
>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
उत्तराखण्ड

अनशन पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

मानदेय वृद्धि, स्मार्टफोन की अनिवार्यता खत्म करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी अनशन पर डटीं दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य बिगड़ गया। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें अस्पताल चलने को कहा। मगर उन्होंने इन्कार कर दिया। इस दौरान जबरन कार्यकर्ताओं को उठाने के दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।

परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर पिछले चार दिनों से बेमियादी अनशन पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि थापा और नीलम पालीवाल का स्वास्थ्य खराब हो गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, मगर उन्होंने इन्कार कर दिया। पुलिस जबरन कार्यकर्ताओं को उठाने लगी तो उनकी पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है, लेकिन सरकार कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, महामंत्री सुमति थपलियाल, संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत, प्रतिभा शर्मा, मीना रावत, बीना जोशी, आशा थपलियाल, बसंती रावत, विमला गैरोला आदि मौजूद रहीं।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि एक माह से अधिक समय आंदोलन करते हुए बीत गया है, लेकिन स्थिति जस की तस है। सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इस मौके पर सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन भी किया गया।

मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन

विकासनगर में मानदेय बढ़ाने व पदोन्नति की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। उन्होंने अपनी मांगों को जायज बताते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विकासखंड कार्यालय पर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा महंगाई के मौजूदा दौर में इतने कम रुपयों में उनको अपने परिवारों का पेट पालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रूप में उन पर काम का दबाव इतना अधिक है कि वे इसके साथ आजीविका चलाने के लिए कोई दूसरा कार्य भी नहीं कर सकते। ऐसी परिस्थितियों में सरकार को उन्हें कम से कम इतना मानदेय तो देना ही चाहिए, जिससे कि वे अपने परिवार का पेट पाल सकें।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा सरकार को उनकी समस्याओं को देखते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर सुमन पाल, साधना, संगीता, अर्चना, अमृता, रोशनी, बीना, सुषमा, उर्मिला, बीना डोगरा, राधा शर्मा, निशी, अंजू रोहिला, सुलोचना, संतोष, रीता चौहान, सुनीता, गीता, रीता, पिंकी, रुचि डोगरा आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!