Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

लोकसभा निर्वाचन-सुरक्षा को लेकर बार्डर मीटिंग में दिए कड़े निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024, देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य के सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बार्डर मीटिंग आयोजित की गयी । सरदार पटेल भवन सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों/जनपदों के बॉर्डर चेक पोस्टव आवागमन के मार्गों में निरन्तर सघन चेकिंग/पेट्रोलिंग की जाय।

बैठक में यह निर्देश जारी किए गए

साथ ही सीमावर्ती राज्यों के साथ समय-समय पर सामंजस्य स्थापित करते हुए अन्तर्राज्यीय सीमा में अनावश्यक रुप से प्रवेश करने वाले वाहनों/व्यक्तियों को रोकने हेतु संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाने जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।

▪️ गढ़वाल रेंज से सटे सीमावर्ती जनपद मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, सिरमौर, व शिमला को अपराधियों (मफरूरों,वारन्टियों, वांछित,पुरूस्कार घोषित इत्यादि) की सूची का आदान प्रदान किया गया तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु सहयोग की अपेक्षा करते हुए रेंज के सीमावर्ती जनपदों को टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।

▪️ चुनाव के दौरान अराजक तत्वों द्वारा चुनाव को प्रभावित करने की सम्भावना के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध अस्लाहों की तस्करी पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने व सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय ऐसे व्यक्ति जो निर्वाचन में व्यवधान उत्तपन्न कर सकते हैं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध संयुक्त रुप से प्रभावी कार्यवाही करने सम्बन्धी दिशा-निर्देश निर्गत किये गये ।

▪️ गढ़वाल रेंज के राज्यों पर स्थित बॉर्डर चैक पोस्टों/बैरियर पर निगरानी हेतु CCTV स्थापित करने हेतु जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी व उत्तरकाशी को निर्देशित किया गया।

▪️आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निर्बाध रुप से सम्पन्न कराने हेतु सीमावर्ती राज्यों से सटे गांवों, आवागामन के मार्गों, तस्करी के सम्भावित छद्म मार्गों व अवांछनीय तत्वों की सूची भी बॉर्डर मीटिंग में उपस्थित सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों से साझा कर समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!