Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर गुजरात में खास तैयारियां

  • 7100 राम मंदिरों में गूजेंगी रामधुन

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर गुजरात में 7100 राम मंदिरों में आरती व रामधुन होगी, तथा 71 बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी कराई जाएगी। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकें तथा प्रधानमंत्री मोदी की लिखित पुस्तकों की एक प्रदर्शनी भी भाजपा कार्यकारिणी में लगाई है।

गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा की गुजरात के लाडले पुत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्‍य में 7100 गांवों के रामजी मंदिरों में आरती व रामधुन की जाएगी।

इसी दिन भाजपा 71 जरूरतमंद बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी कराएगी। गुजरात के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी राजनीति, समाज, संस्कृति, धर्म, अर्थव्यवस्था, उद्योग व व्यापार, संविधान, नागरिक अधिकार, मानव अधिकार, महिला जागरूकता, युवा जागरण, स्वदेशी आत्मनिर्भरता, वैश्विक समस्याएं, पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम, जानवरों के प्रति करुणा तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसे विषयों पर भी लिखते बोलते रहे हैं।

टेंट सिटी के पास बनाई गई पुस्‍तक गैलरी

मोदी पर गुजरात में देश में दर्जनों पुस्तकें लिखी व प्रकाशित की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कई विषयों पर कलम चलाई है। यह सभी पुस्तकें नर्मदा जिले के केवड़िया में आयोजित गुजरात भाजपा की तीन दिवसीय कार्यकारिणी में प्रदर्शित की गई हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी सभा खंड व टेंट सिटी के पास बनाई गई यह गैलरी भाजपा नेताओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!