उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने हरदा पर किया तीखा वार, कहा- ‘लालकुआँ हरदा के लिए राजनैतिक मौत का कुआँ साबित होगा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में कल नामांकन का आखिरी दिन था। अब नेता प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। सियासी तीर छोड़ना व एक-दूसरे पर हमलावर होना भी प्रचार का ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी शुरुआत कल हरीश रावत ने कांग्रेस की बुकलेट लांच करते समय हल्द्वानी में की। उन्होंने कहा कि भाजपा सैनिकाें का अपमान कर रही है। वह ऐसे दिखाती है जैसे पाकिस्तान को जवाब मोदी के बाद से ही सेना ने देना शुरू किया है। यह पूर्व में जीते गए युद्धों में हिस्सा लिए सैनिकों का अपमान है। वहीं इसके जवाब में दूसरे दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पलटवार किया। उन्होंने भी हरदा पर तीखे हमले किए।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड को देश के सबसे विकसित राज्य के तौर पर देखना चाहते हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें राज्य से भावनात्मक लगाव है। दून और हल्द्वानी में प्रधानमंत्री की रैली से पूरा माहौल बदल चुका है। वहीं, लालकुआं विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर बहुगुणा ने कहा कि लालकुआँ हरदा के लिए राजनैतिक मौत का कुआं साबित होगा।

शनिवार दोपहर भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि दो साल कोविड की वजह से हर सेक्टर के काम प्रभावित रहे। लेकिन हालात सुधरते ही राज्य सरकार अपने सभी वादे पूरे करने में जुट गई। चुनाव को लेकर पार्टी के घोषणा पत्र की खुद मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा निगरानी कर रहे हैं। ताकि सरकार के दूसरे चरण में बचे काम पूरे करने के साथ नई योजनाओं को भी जमीन पर उतारा जा सके।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.