Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

कांग्रेस आज विधानसभा चुनाव-2022 के प्रत्याशियों की पहली सूची करेगी जारी, जानिए हरक और अनुकृति पर क्या बोले गोदियाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अब शनिवार यानी आज विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। इसमें 55 तक प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। शुक्रवार को देर रात नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि सीईसी ने देर रात टिकट जारी करने का निर्णय स्थगित कर दिया।

शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची की घोषणा का इंतजार होता रहा। पहले बताया गया कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल किए जाने के बाद सीईसी की बैठक में प्रत्याशियों की घोषणा जल्द करने पर सहमति बनेगी। शुक्रवार देर शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की मौजूदगी में सीईसी की बैठक हुई। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अविनाश पांडेय के साथ अन्य सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में 55 प्रत्याशियों की पहली सूची पर सहमति बनी, लेकिन देर रात होने से इसे घोषित नहीं किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी

कांग्रेस की नजरें भाजपा के असंतुष्टों पर भी गढ़ी हैं। सूची में 15 टिकट पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। इन सीटों पर पर सीईसी को प्रत्याशियों के पैनल के आधार पर निर्णय लेना है। दावेदार बेसब्री से सूची का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो शनिवार व रविवार को नामांकन नहीं होने हैं। ऐसे में पार्टी सूची जारी करने में देरी कर सकती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि हरक सिंह रावत ने कहा कि वह नि:स्वार्थ भाव से कांग्रेस की सेवा करना चाहते हैं और हर कोई उन्हें मौका देने के लिए तैयार है। वह पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं, लैंसडौन सीट से कांग्रेस द्वारा हरक सिंह रावत की बहू को मैदान में उतारने की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसा प्रस्ताव स्क्रीनिंग कमेटी के सामने आया, लेकिन अंतिम फैसला आलाकमान को लेना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!