Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड प्रवास के लिए दून पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत उत्तराखंड प्रवास के लिए सोमवार रात देहरादून पहुंच गए। वह आठ फरवरी तक यहां रहेंगे। इस दौरान वह समाज के विभिन्न वर्गां के प्रबुद्धजनों से देश और समाज की परिस्थितियों पर चर्चा करने के साथ ही संघ कार्यकर्ताओं से संघ के कार्य की स्थिति व विस्तार की समीक्षा करेंगे। वह संघ के मुख्य शिक्षक स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मार्गदर्शन देंगे।

संघ के पिछले वर्ष मार्च में नागपुर में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में सरसंघचालक डॉ. भागवत का उत्तराखंड का वर्तमान प्रवास निश्चित किया गया था। इसके लिए सोमवार रात वह दिल्ली से देहरादून पहुंच गए। संघ प्रमुख हवाई मार्ग से पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से कार से देहरादून के तिलक रोड स्थित संघ कार्यालय गए।

दून में उनका प्रवास आठ फरवरी तक रहेगा। इस दौरान वह सात फरवरी तक वह रोजाना तीन बैठकों में शिरकत करेंगे। दो बैठकें समाज के विभिन्न वर्गां के प्रबुद्धजनों के साथ होंगी, जबकि शाम की पाली में वह संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक में मुलाकात कर मार्गदर्शन देंगे।

संघ प्रमुख डॉ. भागवत सुबह कला-संस्कृति एवं साहित्य से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे, जबकि दोपहर में प्रबुद्धजनों से। शाम को वह देहरादून महानगर में चलने वाली संघ की सभी शाखाओं के मुख्य शिक्षक और शाखा कार्यवाह के साथ बैठक करेंगे।

इसी प्रकार सात फरवरी तक बैठकों का क्रम चलेगा। इस दरम्यान वह शिक्षाविदों, इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यो, देहरादून महानगर में संघ की सभी 17 इकाइयों व देहरादून, विकासनगर, पुरोला में रहने वाले विभाग स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ ही स्नातक व परास्नातक कालेजों में छात्रों के बीच कार्य करने वाले संघ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

सात फरवरी को दायित्ववान कार्यकर्ताओं का परिवार सम्मेलन भी होगा, जिसमें संघ प्रमुख उनसे मुलाकात के साथ ही मार्गदर्शन भी देंगे। आठ फरवरी को संघ प्रमुख प्रातीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें विभिन्न मसलों पर चर्चा होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!