Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
फिल्म-जगत

प्रतीक गांधी-दिव्येंदू की फिल्म ‘अग्नि’ का धांसू टीजर आउट, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

प्रतीक गांधी और दिव्येंदु की फायर ब्रिगेड पर बनी फिल्म ‘अग्नि’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें फायर ब्रिगेड के संघर्षों, त्याग और बलिदान को दिखाया गया है. टीजर में देखा जा सकता है कि एक शहर आग की लपटों से घिरा हुआ है। जिसमे प्रतीक गांधी और दिव्येंदु एक तेजतर्रार पुलिसकर्मी के रोल में हैं और आग फैलने की वजह से फायर ब्रिगेड का हिस्सा बनते हैं।

बता दें अग्नि देश की पहली फिल्म है जो फायर ब्रिगेड पर बनी है. अग्निशामकों पर भारत की पहली फिल्म होने के नाते, अग्नि अग्निशामकों की निडर भावना, सम्मान और बलिदान को एक सिनेमाई सलाम है। यह प्राइम वीडियो की ऑरिजनल फिल्म है, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाया गया है।

प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेघानी ने बताया, हम अग्नि के रुप में एक इंस्पिरेशनल स्टोरी लेकर आए हैं इसे लेकर हम बहुत खुश और एक्साइटेड हैं. फिल्म साहस, एकता और धैर्य को एक साथ जोड़ती है. यह फायरफाइटर्स के जीवन पर बनी बेहतरीन फिल्म है जो उनकी जिंदगी और मौत के बीच आने वाले संघर्षों को दर्शाती है। यह उन जांबाजों की कहानी है जो न केवल आग के खिलाफ लड़ते हैं बल्कि अपनी पर्सनल लड़ाईयों से भी दिल जीत लेते हैं।

एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित अग्नि में प्रतीक गांधी और दिव्येंदु लीड रोल में हैं. वहीं सैयामी खेर, साईं ताम्हणकर, जितेंद्र जोशी, उदित अरोड़ा और कबीर शाह सपोर्टिंग रोल में हैं. फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता राहुल ढोलकिया ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 6 दिसंबर को दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में प्रीमियर के लिए तैयार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!