Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्ड

एटीएम ठगी में ग्राहक को हुए नुकसान की बैंक करेगा भरपाई

एटीएम ठगी में ग्राहक को हुए नुकसान की बैंक करेगा भरपाई

देहरादून,  एटीएम ठगी में ग्राहक को हुए नुकसान की भरपाई बैंक को करनी होगी। जिला उपभोक्ता फोरम ने एक मामले में कहा है कि ग्राहक के हितों की सुरक्षा में ठोस कदम उठाना बैंक की जिम्मेदारी है। ऐसा न करना सेवा में कमी है। बता दें, जिस एटीएम से पैसे निकाले गए वहां सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था।

दरअसल, त्यागी रोड निवासी आरके राम ने भारतीय स्टेट बैंक की राजपुर रोड शाखा के प्रबंधक व स्वर्णनाथ नगर, हरिद्वार शाखा के प्रबंधक के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दाखिल किया। वादी के अनुसार एक मार्च 2011 को वे शिव मंदिर, हरिद्वार स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में गए थे। उस दौरान एक व्यक्ति एटीएम का प्रयोग कर रहा था। बाहर आने के बजाय वह एटीएम कक्ष के भीतर ही एक कोने में खड़ा हो गया और उसने उन्हें एटीएम कार्ड का प्रयोग करने को कहा।

इसी बीच वहां और भी कुछ लोग दाखिल हो गए। वह पैसे नहीं निकाल सके, क्योंकि मशीन हैंग हो गई। इसके बाद वे देहरादून चले आए और बैंक के एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया। पर उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि उनकी उस दिन की अधिकतम सीमा पूरी हो चुकी है। बैंक में पूछताछ पर पता लगा कि उनके खाते से 40 हजार रुपये हरिद्वार स्थित एटीएम से निकाले गए हैं। जबकि 50 हजार रुपये अंबाला निवासी किसी व्यक्ति को ट्रांसफर हुए हैं। इनमें भी 36 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। वीडियो रिकॉर्डिग देखने पर पता लगा कि एटीएम में उनसे पहले मौजूद रहे व्यक्ति ने इससे छेड़छाड़ की और उक्त धनराशि आहरित कर दी। वादी का कहना था कि एटीएम पर सुरक्षा गार्ड न होने की वजह से यह घटना घटित हुई। फोरम के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दुग्ताल व सदस्य विमल प्रकाश नैथानी ने साक्ष्यों के आधार पर यह माना कि सुरक्षा उपाय न करना बैंक की सेवा में कमी है। उन्होंने आदेश दिया कि ग्राहक के 90 हजार रुपये के नुकसान की भरपाई बैंक करे। इसके अलावा 10 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति व तीन हजार रुपये वाद व्यय के रूप में देने का भी आदेश दिया है।

बीमा कंपनी को देना होगा इलाज का खर्च

जिला उपभोक्ता फोरम ने मेडिक्लेम से जुड़े एक मामले में बीमा कंपनी को 30 दिन के भीतर क्लेम अदा करने का आदेश दिया है। बीमा कंपनी ने यह कहकर भुगतान रोक दिया था कि क्लेम निर्धारित समय में प्रस्तुत नहीं किया गया।

आदर्श नगर, ऋषिकेश निवासी अशोक शर्मा व उनकी पत्नी संचिता शर्मा ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक व गुड़गांव की विपुल मेडिकॉर्प के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। उन्होंने नेशनल इंश्योरेंस से मेडिक्लेम पॉलिसी ली थी, जिसमें उनकी पत्नी-बच्चे भी कवर थे। उनकी पत्नी के पेट में अचानक कुछ समस्या हुई। गाजियाबाद स्थित गैमेद क्लीनिक में दिखाने पर चिकित्सक ने बताया कि उन्हें हर्निया है। उन्होंने पत्नी को सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। लिखित में इसकी सूचना बीमा कंपनी को दी। डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने सभी दस्तावेज बीमा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि विपुल मेडिकॉर्प को भेज दिए। जिन्होंने आश्वस्त किया कि क्लेम का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा।

बाद में बताया कि क्लेम 19 दिन विलंब से प्रस्तुत किया गया है। कई बार लिखित व मौखिक प्रार्थना पत्र देने के बाद भी उन्हें क्लेम का भुगतान नहीं किया गया। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दुग्ताल व सदस्य विमल प्रकाश नैथानी ने साक्ष्यों के आधार पर ये आदेश दिया कि वादी को क्लेम की राशि 2,12,420 रुपये अदा करे। इसी के साथ दस हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति व तीन हजार रुपये वाद व्यय के रूप में भी देने को कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!