Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्ड

दिल्ली की भाँति उत्तराखंड में भी शराब पर 50 से 60 फीसद तक कोविड टैक्स लगाने के तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2020, मंगलवार।  दिल्ली की भांति उत्तराखंड में भी शराब पर कोविड टैक्स लगाने के तैयारी है। इसके लिए शराब के दामों में 50 से 60 फीसद तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने देर रात जागरण से बातचीत में कहा कि सरकार इस संबंध में विचार कर रही है। एक-दो दिन में इस संबंध निर्णय ले लिया जाएगा। लॉकडाउन में 40 दिन बाद मिली छूट के दौरान सोमवार को उत्तराखंड में सभी जगह शराब की दुकानों में लंबी कतारें लगीं रहीं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार अब दिल्ली सरकार की तरह यहां भी शराब पर कोविड टैक्स लगाने की तैयारी में है। इससे जहां शराब की कीमतों में बढ़ोतरी होगी, वहीं दुकानों में भीड़ भी कम होगी। सरकार का मानना है कि इससे राजस्व में भी इजाफा हो सकता है।

गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश में शराब की 628 दुकानें स्वीकृत हैं। इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने 3600 करोड़ रुपये के आबकारी राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक 451 दुकानों की नीलामी हो चुकी है। शेष दुकानों की नीलामी शीघ्र होगी।

शराब की दुकानों से खरीदारी का नजारा अचंभित करने वाला है 

लॉकडाउन दो के बाद मिली छूट के दौरान राज्यभर में शराब की दुकानों से खरीदारी का नजारा सोचने पर विवश करता है। यह ठीक है कि शराब की बिक्री से राजस्व की प्राप्ति होगी, लेकिन ये सवाल भी अपनी जगह है कि क्या जीवन में शराब जरूरी है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यभर में शराब की दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों के उमडऩे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शराब को लेकर लोगों की यह उत्सुकता अचंभित करने वाली है।  लिहाजा, सभी पहलुओं को देखते हुए सरकार को विचार करना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को दोपहर में विधानसभा स्थित कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शराब की दुकानों के बाहर के नजारे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से शराब के विरोधी रहे हैं। उन्होंने कहा सोमवार को जब वह अपने आवास से विधानसभा स्थित कार्यालय पहुंचे तो रास्ते में दो-तीन स्थानों पर शराब की दुकानों के बाहर लगी लंबी कतारें लगी थीं।

 लोग शारीरिक दूरी के मानकों का अनुपालन करते हुए खड़े थे, मगर यह नजारा बदली परिस्थितियों में सोचनीय विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि कल तक तमाम लोग सरकार से, जनप्रतिनिधियों से, एनजीओ से राशन की मांग कर रहे थे। जब इन लोगों के पास राशन को पैसा नहीं था, तो अब शराब के लिए पैसा कहां से आया। यह अचंभित करने वाला है।  उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए वह सभी पहलुओं पर मंथन कर इस विषय पर विचार करे। जरूरत पड़े तो मानक भी बनाए जा सकते हैं।

वहीं, सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र की गाइडलाइन के अनुरूप अन्य दुकानों के साथ शराब की दुकानें भी खुलीं। 40 दिन बाद लोग जरूरी वस्तुओं की खरीदारी को बाहर निकले, जिससे कुछ भीड़ भी नजर आई। एक-दो दिन में परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से हुए नुकसान के बाद की परिस्थितियों से भी उबरने की चुनौती है। इस क्रम में आगे केंद्र की जो भी गाइडलाइन आएंगी, उसी के अनुरूप कदम उठाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!