Breaking News :
>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल>>करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा>>‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार
देश

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 46433 तक पहुंचा, 195 की मौत

भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमितों का आंकड़ा 46433 पहुंच गया है। वहीं, इस जानलेवा वायरस की गिरफ्त में आकर मरनेवालों की संख्‍या 1568 हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 12727 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस 32134 हैं। बीते 24 घंटों में 3900 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सामने आए अब तक के सबसे ज्‍यादा मामले हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 195 लोगों की मौत हुई है, यह भी एक दिन में भारत में हुई मौतों की सबसे ज्‍यादा संख्‍या है।

देश में सबसे ज्‍यादा मामले महाराष्‍ट्र से सामने आए हैं। यहां अब तक 14541 मामले सामने आ चुके हैं और 583 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यहां 2465 लोग ठीक भी हो चुके हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए मुंबई में CRPC की धारा 144, 17 मई 2020 तक लागू रहेगा। सभी गैर-जरूरी सेवाओं के लिए एक या एक से अधिक व्यक्तियों की आवाजाही (चिकित्सा कारणों को छोड़कर) रात 8 से सुबह 7 बजे के बीच प्रतिबंधित रहेगी। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

दूसरे स्‍थान पर गुजरात है, जहां तेजी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। 5804 संक्रमण के मामले अब तक यहां सामने आ चुके हैं। वहीं, 319 लोगों की यहां मौत हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!