Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के लिए उमड़ने लगे पैदल यात्री, करा रहे पंजीकरण

ऋषिकेश: चारधाम यात्रा के लिए अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। यात्रा व्यवस्थाएं भले ही अभी भगवान भरोसे हों, मगर चारधाम के लिए पैदल यात्रियों का कारवां आस्था पथ पर निकल पड़ा है। इन दिनों चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में प्रतिदिन पंद्रह से बीस पैदल यात्री यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।

उत्तराखंड की प्रसिद्ध तीर्थयात्रा पर आज भी हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पैदल ही यात्रा करते हैं। इनमें ज्यादातर साधू-संन्यासी और आर्थिक रूप से कमजोर लोग होते हैं। देश भर में होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शिरकत करने के बाद विभिन्न अखाड़ों से जुड़े साधू-संत चारधाम यात्रा में समूह बनाकर पैदल ही यात्रा शुरू कर देते हैं।

इन दिनों तीर्थनगरी ऋषिकेश से चारधाम के मार्गों पर ऐसे सधक नजर आ रहे हैं। ऋषिकेश में बस टर्मिनल कंपाउंड स्थित चारधाम यात्रा के पंजीकरण काउंटर पर प्रतिदिन पंद्रह से बीस पैदल यात्री पंजीकरण करा रहे हैं। जबकि यात्रा के नजदीक आते ही अब यह आंकड़ा बढ़ने लगा है।

मंगलवार को फोटोमैट्रिक पंजीकरण कराने पहुंचे बाबा दामोदर गिरी ने बताया कि वह चार अन्य संतों के साथ काशी से चारधाम यात्रा के लिए आये हैं। यहां पहुंचकर उन्हें दस और साधू-संत यात्रा के साथी मिल गये हैं। अब वह सभी एक साथ चारधाम यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं।

अब तक 2034 ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 2034 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। चारधाम यात्रा के लिए फोटोमैट्रिक पंजीकरण का काम संभालने वाली त्रिलोक सेक्योरिटी सिस्टम के सुपरवाइजर प्रेम अनंत ने बताया कि इस बार ऑनलाइन पंजीकरण का भी अच्छा रिस्पांस आ रहा है। अब तक कुल 1557 लोग चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 477 यात्री ऋषिकेश सेंटर में पंजीकरण कराकर पैदल यात्रा पर निकल चुके हैं। मंगलवार को ही 57 लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!