Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
धर्म

जानिये कैसे करते है गणेश विसर्जन की पूजा

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि विधान से विसर्जन किया जाता है। गुरुवार 12 सितंबर यानी आज गणेश जी का खुशी के साथ विसर्जन होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हम लोगों को गणपति बप्पा को भी ठीक उसी प्रकार विदा करना चाहिए, जिस प्रकार से किसी यात्रा पर जा रहे अपने प्रियजन को किया जाता है। इस दौरान उनके विसर्जन का शुभ मुहूर्त भी देखना जरुरी है। गणपति बप्पा को शुभ मुहूर्त में ही विसर्जित किया जाना चाहिए।

गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की स्थापना की जाती है, उसके बाद 10 दिनों तक भक्ति भाव से सेवा की जाती है। उनको मोदक का भोग लगाते हैं और दूर्वा अर्पित करते हैं, ताकि अपनी मनपसंद चीजों को पाकर गणपित बप्पा प्रसन्न रहें। साथ ही भक्तों के विघ्न बाधाओं को दूर कर दें, जिससे जीवन में खुशहाली और तरक्की का मार्ग खुले। इसके बाद अनंत चतुर्दशी को धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ गणेश जी को विदा किया जाता है।

गणेश विसर्जन के दिन भी प्रतिदिन वाली पूजा और आरती जरूर करें, साथ ही उनको मोदक का भोग लगाएं। इसके बाद विसर्जन पूजा करें। सबसे पहले एक चौड़ा पाटा लें, जिस पर गणेश जी की प्रतिमा रखी जा सके। उसे पाटे को गंगा जल से पवित्र कर लें और उस पर स्वास्तिक बनाएं। फिर पाटे पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाएं, जिससे की पाटा ढक जाए।

इसके पश्चात चार सुपारी पाटे के चार कोनों पर रख दें और गुलाब या लाल पुष्प से पाटे को सजा दें। फिर कुछ लोगों की मदद से गणेश जी को स्थापना वाली जगह से उठाकर पाटे पर विराजमान करा दें।

इसके बाद गणेश जी को पुष्प, अक्षत्, फल, वस्त्र और मोदक उनको अर्पित करें। दक्षिणा स्वरूप कुछ रुपये जरूर रखें। अब आप एक लकड़ी के डंडे में पंच मेवा, चावल, गेहूं आदि की एक पोटली बांध दें। उसमें कुछ रुपये भी डाल दें। ऐसा करने का उद्देश्य यह है कि गणेश जी के रास्ते में कोई कठिनाई या बाधा न आए।

फिर आप प्रतिमा के अनुसार वाहन का चयन करें और विसर्जन के लिए गणपति को किसी तालाब, नदी या बहते जल स्रोत के पास लेकर जाएं। वहां पर वाहन से उनको उतार कर तट पर रखें और विधिपूर्वक आरती करें। इसके बाद गणेश जी से मन ही मन भूलवश हुई गलतियों के लिए माफी मांग लें और अपनी मनोकामनाएं उनके समक्ष प्रकट कर दें।

विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति जैसे नामों से पुकारे जाने वाले गणेश जी को व‍िसर्जित करने से पहले उनको अगले वर्ष भी आने का निमंत्रण दे दीजिए। शास्त्रों के मुताब‍िक, क‍िसी को भी व‍िदाई देते समय उसको दोबारा आने को कहना जरूरी होता है। इससे गणपत‍ि अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं। अनजाने में हुई गलतियों को क्षमा करने के साथ ही उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। इसके बाद सम्मानपूर्वक जयघोष के साथ गणपति को जल में विसर्जित कर दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!