Breaking News :
>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
उत्तराखण्ड

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

दिसंबर को आयोजित होगा प्रसिद्ध बूंखाल मेला

पौड़ी- आगामी 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रसिद्ध बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देशन में संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मेला स्थल पर वाहनों के आवागमन के प्रस्तावित मार्गों, पार्किंग, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही भंडारों के लिए निर्धारित स्थलों, दुकानों की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी अन्य तैयारियों की भी समीक्षा की।

उन्होंने मंदिर तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पैदल मार्ग को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात एवं पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मेले के दौरान वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने उरेडा विभाग को मंदिर तक जाने वाले पैदल मार्ग पर पर्याप्त सोलर लाइट लगाने के निर्देश भी दिए।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं मेले से पहले पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शिवम मित्तल, एआरटीओ मंगल सिंह, तहसीलदार सुदामा सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Loading

error: Content is protected !!